मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर के दौरे पर होंगे. उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में सीएसए मे भाग लेंगे. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की सड़कों और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं.
इस कार्यक्रम में करीब 500 किसानों के आने की संभावना है. मुख्यमंत्री लगभग करीब 12 बजे कानपुर पहुंचेंगे. वह हेलीकॉप्टर से आएंगे और कैलाश भवन में होने वाले सम्मेलन में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञों शामिल होंगे.मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित कानपुर दौरे के मद्दे नजर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किया जा चुका है. बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन के अंतर्गत सघन चेकिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन, वैकल्पिक मार्ग, सेफ हाउस तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया.
Kanpur Live Updates: छात्रा शिवानी की सुंदर हस्तलिपि की चमक पहुंची विदेश तक, ब्रिटेन के NRI ने भेजा पुरस्कार
कानपुर की छात्रा शिवानी की सुंदर हस्तलिपि ने पहले लोगों का ध्यान खींचा, फिर मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए उसकी कहानी ब्रिटेन तक पहुंच गई. उसकी कहानी से प्रभावित होकर अब नॉर्थम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉ. आशुतोष शर्मा ने उसके लिए कैलीग्राफी की पुस्तकें और विशेष पेन भेजे हैं. जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने यह उपहार शिवानी को सौंपते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिवानी अपनी आकर्षक, स्पष्ट और अत्यंत व्यवस्थित हस्तलिपि के कारण चर्चा में आई थी.

Kanpur Live Updates: विकास प्रदर्शनी में दिखी कानपुर मेट्रो की उपलब्धियों की झलक
कानपुर के बेनाझाबर स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित विकास प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने भी सहभागिता की. प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश मेट्रो के स्टॉल का भी अवलोकन किया. इस अवसर पर कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे.
उल्लेखनीय है कि विकास प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश मेट्रो के स्टॉल को राज्य की विभिन्न मेट्रो रेल परियोजनाओं और उनकी उपलब्धियों की जानकारी से आकर्षक रूप से सजाया गया था. विशेष रूप से कानपुर मेट्रो रेल परियोजना से संबंधित जानकारियों को चित्रों और प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. इसके साथ ही परफॉर्मेंस इंडेक्स या उत्कृष्टता सूचकांक में टियर-2 शहरों की दूसरी मेट्रो प्रणालियों की तुलना में कानपुर मेट्रो के उल्लेखनीय प्रदर्शन को भी रेखांकित किया गया.

Kanpur Live Updates: कानपुर में पहली मुहर्रम पर निकला ताजिया और जुलूस
मुहर्रम का महीना शुरू होते ही हज़रत इमाम हुसैन शहीदे आजम व शहीदे कर्बला की शहादत की याद में कानपुर में मजलिस, मातम और शहरदातनामों का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम नवाब हैदर अली खां का अलम जुलूस ताजिए के साथ इमाम बारगाह आगामीर मकबरा से निकाला गया, जो पटकापुर इमाम बारगाह महल से प्रयाग नारायण शिवालय से गुजरा.
इस दौरान, कानपुर हुसैनी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी डॉ. जुल्फिकार अली रिज़वी ने बताया कि आज यहां पहली मुहर्रम पर नवासा-ए-रसूल (PBUH) इमाम-ए-आज़म हुसैन की अज़ीम शहादत की याद में नवाब हैदर अली खां का 155 वर्ष पुराना अलम और ताजिए का जुलूस इमाम बारगाह आगामीर मकबरा से रात 10:00 बजे निकाला गया. इस अज़ीमुश्शान जुलूस का नेतृत्व नवाब हैदर अब्बास और नवाब अली अब्बास कर रहे थे, जुलूस में दर्जनों काले झंडे और अलम शामिल थे.

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर गरमाई सियासत, कांग्रेसियों ने हनुमान मंदिर में ढोलक-मंजीरा बजाकर जताया विरोध
Kanpur Live Updates: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और अन्य सामग्री की कथित चोरी की घटना से देशभर के राम भक्तों में गहरा आक्रोश और पीड़ा का माहौल है. इसी क्रम में कानपुर महानगर कांग्रेस से जुड़े कांग्रेसियों ने मेस्टन रोड बीच वाला मंदिर राम जानकी मंदिर पहुंचकर ढोलक मंजीरा बजाने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर विधिवत प्रार्थना की और अपना विरोध जताया. कांग्रेसियों ने सरकार से इस पूरे प्रकरण की समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की . 
Kanpur Live Updates: सीएम योगी 18 जून को जाएंगे कानपुर, प्राकृतिक खेती सम्मेलन में होंगे शामिल मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर के दौरे पर होंगे. उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में सीएसए मे भाग लेंगे. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की सड़कों और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में करीब 500 किसानों के आने की संभावना है. मुख्यमंत्री लगभग करीब 12 बजे कानपुर पहुंचेंगे. वह हेलीकॉप्टर से आएंगे और कैलाश भवन में होने वाले सम्मेलन में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञों शामिल होंगे.मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित कानपुर दौरे के मद्दे नजर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किया जा चुका है. बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन के अंतर्गत सघन चेकिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन, वैकल्पिक मार्ग, सेफ हाउस तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया.
Kanpur Live Updates: सपा के 25-26 सांसदों के संपर्क में होने के डिप्टी सीएम मौर्या के बयान को शिवपाल ने बताया टीआरपी का खेल
समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसदों के संपर्क में होने के उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि सपा ने डिप्टी सीएम मौर्या को कितने बार हराया है. यह अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं. फिर लड़ेंगे और फिर हराएंगे. वहीं, अयोध्या मंदिर में चंदा चोरी के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग झूठे हैं. यह सब अधर्मी है. यह लोग बहुत झूठ बोलते हैं. मंदिर की देखभाल करने वाले अब अधर्मी है.
मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने खोल मोर्चा
अयोध्या मंदिर में हुई चंदा चोरी को लेकर कानपुर में बुधवार को कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी डीएम को दिया. प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं की मांग है कि इस चंदा चोरी मामले में FIR भी दर्ज की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाए. इस दौरान कानपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप शुक्ला भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे.
Kanpur Live Updates: सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार है, पर हम तोड़ नहीं रहे हैं, डिप्टी सीएम मौर्य के दावों पर बढ़ी सियासी हलचल
Kanpur news: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में अपने बयान से यूपी की राजनीति में तहलका मचा दिया है. दरअसल, उन्होंने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं, लेकिन हम तोड़ नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि सपा चाहे जितने भी सम्मेलन कर लें, उसका कोई भला नहीं होगा. उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सैफई जाने वाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा लखनऊ में है और लखनऊ में ही सत्ता पर रहेगी. डिप्टी सीएम मौर्य ने ये बातें बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जो पार्टियां टूट रही हैं, उसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है.
Kanpur Live Updates: 18 जून को कानपुर दौरे पर सीएम योगी, प्राकृतिक खेती सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 17 जून को कानपुर के दौरे पर रहेंगे. उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में सीएसए मे भाग लेंगे. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की सड़कों और अन्य विकास कार्यो की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं.
इस कार्यक्रम में करीब 500 किसानो के आने की संभावना है. मुख्यमंत्री लगभग करीब 12 बजे कानपुर आ सकते हैं. वह सीधे हेलीकॉप्टर से आएंगे और कैलाश भवन में होने वाले सम्मेलन में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे.
Kanpur Live Updates: एजाज और रमजान करोड़ों की विदेशी चरस के साथ गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच और साउथ जोन की पुलिस ने दो सगे भाइयो रमजान और एजाज को करोड़ों रुपये की मूल्य की विदेशी चरस के साथ गिरफ्तार किया है. एडीसीपी साऊथ जोन सुमित रामटेके ने बताया कि दोनों भाई
नेपाल से चरस लेकर कानपुर आये थे. पुलिस ने इनको रावतपुर इलाके से आज गिरफ्तार किया है. इनके पास से लगभग 1 किलो विदेशी चरस बरामद हुई है.

Kanpur Live Updates: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'अयोध्या में चंदा चोरी करने वालो पर चलेगा हनुमान जी का गदा...'
अयोध्या में चंदा चोरी के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों ने गड़बड़ी की है उन पर हनुमान जी की गदा चलेगी. उन्होंने यह भी कहा की जांच चल रही है जल्दी सब कुछ साफ हो जाएगा.
Kanpur Live Updates: रविदासपुरम छठ पूजा घाट पर बेदियां तोड़ने को लेकर BJP विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार
गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रविदासपुरम स्थित छठ पूजा घाट पर औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सिंचाई विभाग की एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन कार्यप्रणाली सामने आई, जिस पर विधायक जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर ही अधिकारियों की क्लास लगा दी.

Kanpur Live News: मोहर्रम का चांद नजर आते ही शिया समुदाय में शोक की लहर, मजलिसे शुरू
रसूल-ए-अकरम हज़रत मुहम्मद स.अ. के नवासे इमाम हुसैन अ.स. और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में आज मुहर्रम का चांद नजर आते ही पूरे आलम-ए-इस्लाम में शोक की लहर दौड़ गई. हुसैनी फैडरेशन के मीडिया प्रभारी डॉ. ज़ुल्फिकार अली रिजवी ने बताया कि हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपने परिजनों और साथियों के साथ इस्लाम और इंसानियत की रक्षा के लिए अपनी जान क़ुर्बान कर दी थी.
कानपुर शहर में इमामबाड़ों में सजा कर अलम और ताजिये रखे गए हैं. चाँद रात से मजलिसें और नौहाख़्वानी शुरू हो गई है. शिया मुस्लिम महिलाओं ने कर्बला की विधवाओं की याद में चूड़ियां तोड़ीं.
Kanpur Live: नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 95 लोगों के खिलाफ एक्शन
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में कानपुर यातायात पुलिस एवं सिविल पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत रात में सजेती टोल प्लाजा व शिवराजपुर टोल प्लाजा पर ब्रीथ एनालाइज़र उपकरण के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई. इस प्रकार की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है, जो वाहन चालक व निर्दोष नागरिकों की जान के लिये गंभीर संकट भी है.
चेकिंग के दौरान शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 95 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.
कानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वो यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं.
Kanpur Live Updates: पत्नी ने पति के पेट में घोपा चाकू, मौत
फीलखाना में प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही पत्नी को टोकना युवक को भारी पड़ गया. आक्रोशित पत्नी ने किचन से चाकू लाकर युवक पर हमला कर दिया. परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई.
फीलखाना स्थित बालाजी धाम अपार्टमेंट निवासी 45 वर्षीय मनीष गुप्ता कपूर का कारोबार करते थे. परिवार में मां मीरा, पत्नी निहारिका और पांच रियाश है. पिता रामकिशोर ने बताया कि 2017 में बेटे मनीष ने काहूकोठी में रहने वाली निहारिका से प्रेम विवाह किया था. करीब दो साल पहले बेटे को पता चला की बहू का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच में झगड़ा होता था.

उन्होंने बताया कि बीती 5 जून को बहू किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी. बेटे ने उसे टोका तो वह झगड़ा करने लगी. इस दौरान बहू ने किचन से चाकू लाकर बेटे के पेट में मार दिया.
फीलखाना थाना प्रभारी अभय प्रताप ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. आरोपित महिला को गिरफ्तार का जेल भेजा गया है.
Kanpur Live Updates: राम मंदिर से चंदा चोरी के विरोध में कानपुर में प्रदर्शन
अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के दानपात्र से करोड़ों रुपये की चंदा चोरी के विरोध जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. यह विरोध प्रदर्शन आज दोपहर 1 बजे होगा. यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शुक्ला ने दी है.