- कानपुर में लैम्बॉर्गिनी दुर्घटना में तंबाकू व्यापारी केके शर्मा के बेटे शिवम शर्मा की कथित भूमिका सामने आई है
- पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर लापरवाह ड्राइविंग और संपत्ति क्षति की धाराएं लगाई हैं
- दुर्घटना रेव-3 मॉल के पास दोपहर को हुई जिसमें तेज रफ्तार और भारी नशे का आरोप लगाया गया है
कानपुर में रविवार दोपहर लैम्बॉर्गिनी सड़क हादसे में FIR में अब शिवम मिश्रा का नाम जोड़ दिया गया है.पहले अज्ञात के नाम पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी.इसके अलावा कानपुर लैंबोर्गिनी दुर्घटना मामले में ग्वालटोली थाने के थाना‑प्रभारी के खिलाफ प्राथमिक रूप से लापरवाही के सबूत मिलने पर पुलिस आयुक्त ने लाइन हाजिर किया है. शिवम का नाम न आने पर लोगों को हैरानी हुई थी क्योंकि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैम्बॉर्गिनी में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा मौजूद था. इसके अलावा पुलिस शिवम के घर भी पहुंची थी पर बंगले का गेट नहीं खोला गया जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई.
शिवम के घर पहुंची पुलिस,गेट नहीं खोला
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में लैंबॉर्गिनी लग्जरी कार के एक्सीडेंट के मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद ग्वालटोली थाने की पुलिस के के मिश्रा के बंगले आर्यनगर परशुराम वाटिका के सामने पहुंची तो बंगले का गेट नहीं खोला गया.पुलिस ने घंटी बजाई,दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई भी गतिविधि नही देखी गई,लेकिन मीडिया के कैमरे में साफतौर बंगले के अंदर उनके बॉडीगार्ड देखे गए जो कि पुलिस को नजरअंदाज करते दिखे.यही बॉडी गार्ड कल घटनास्थल पर शिवम के साथ भी थे.जांच करने आए दरोगा शैलेश कुमार पांडेय व उनके साथी दरोगा ने बताया कि गेट नहीं खोला गया है.अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे और आधे घंटे के बाद पुलिस लौट गई.
पहले था अज्ञात,अब जोड़ा नाम
इससे पहले कानपुर में रविवार दोपहर लैम्बॉर्गिनी सड़क हादसे में हुई एफआईआर में चौंकाने वाली बात सामने आई है.पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR फाइल की थी. जबकि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैम्बॉर्गिनी में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा मौजूद था.पुलिस ने इसमें पहले बीएनएस की 281, 125(a), 125(b), 324(4)—(प्राथमिक रूप से लापरवाह ड्राइविंग/जीवन को संकट में डालना/संपत्ति क्षति‑चोट से संबंधित) धाराएं लगाई हैं.
रविवार को कानपुर की सड़कों पर एक रईसजादे की सनक देखी. यह सनक इतनी भयानक थी कि जिसने भी देखा वो सहम सा गया. करोड़ों की लेम्बोर्गिनी कार लेकर सड़क पर उतरे कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी के बेटे ने ऐसे गाड़ी चलाई, जैसे पूरी सड़क उसी के लिए खाली हो. इस दौरान वो नशे में धूत बताया जा… pic.twitter.com/dEVcBXHWMD
— NDTV India (@ndtvindia) February 8, 2026
भारी नशे में, रफ्तार का गंदा खेल
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने एनडीटीवी को बताया कि घटना दोपहर 3:15 बजे रेव-3 (Rev-3) मॉल के पास घटी. चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी लैंबोर्गिनी थी जिसे वहां के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था. चश्मदीदों ने आगे बताया कि कार ने सबसे पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर खड़ी हुई रॉयल एनफील्ड (Bullet) मोटरसाइकिल से जा टकराई.टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में लगभग 10 फीट ऊपर उछल गया.इसके बाद कार मोटरसाइकिल के अगले पहिए पर चढ़ गई और उसे कुछ दूर तक घसीटती ले गई,जिसके बाद वह एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी.
Fir by Nilesh Kumar
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं