विज्ञापन

लैंबॉर्गिनी वाले शिवम के पिता पर भी है करोड़ों के घपले का आरोप, घर पर पड़ी थी IT की रेड

साल 2024 में इनकम टैक्स ने शिवम मिश्रा की कंपनी बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमार कार्रवाई की थी. यह कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से कई राज्यों में हो रहे ऐक्शन का हिस्सा थी.आयकर विभाग ने कानपुर,दिल्ली,मुंबई और गुजरात में कुल 20 स्थानों पर तलाशी ली थी.

लैंबॉर्गिनी वाले शिवम के पिता पर भी है करोड़ों के घपले का आरोप, घर पर पड़ी थी IT की रेड
  • कानपुर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने VIP रोड पर तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी से 6 को घायल किया
  • केके मिश्रा की कंपनी बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड पर 2024 में आयकर विभाग ने व्यापक छापेमारी की थी
  • आयकर विभाग ने कंपनी की वास्तविक आय ₹100–150 करोड़ और घोषित आय ₹20–25 करोड़ में भारी अंतर पाया था
कानपुर:

कानपुर के वीआईपी रोड पर बीते रविवार दोपहर 3:15 बजे जो हुआ, वह मंजर अब भी लोगों के जहन में ताजा है. शहर के मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने रफ्तार का जो एक्सीलेटर दबाया फिर तो जैसे सड़क पर तांडव मच गया. पुलिस का ऐक्शन हो गया है और अब उनके पिता केके मिश्रा को लोग गूगल पर सर्च करने लगे हैं. केके मिश्रा भी कोई पाक साफ नहीं हैं,इनकम टैक्स की रेड या कहें छापे में उनकी कंपनी का नाम भी उछला था. 

2024 में जब पड़ा था इनकम टैक्स का छापा 

साल 2024  में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने केके मिश्रा की कंपनी बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमार कार्रवाई की थी. यह कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से कई राज्यों में हो रहे ऐक्शन का हिस्सा थी.आयकर विभाग ने कानपुर,दिल्ली,मुंबई और गुजरात में कुल 20 स्थानों पर तलाशी ली थी.इस अभियान में 15 से 20 टीमें थीं जिन्होंने पांच राज्यों में छापे मारे थे. जांच का मुख्य केंद्र बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड थी.यह तंबाकू उद्योग की एक प्रमुख कंपनी है जो बड़े पान मसाला समूहों को सप्लाई करती है.रिपोर्टों के अनुसार,कंपनी अपनी वार्षिक आय ₹20–25 करोड़ बताती थी,जबकि उसका वास्तविक कारोबार ₹100–150 करोड़ के बीच होने का अनुमान था.

शिवम मिश्रा की गाड़ियों के एक से नंबर,क्या-क्या मिला था?

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी की ओर से घोषित आय और वास्तविक कारोबार में बड़ी असमानताएं थीं.अधिकारियों का आरोप था कि कंपनी ने आयकर कानूनों का उल्लंघन और GST नियमों का भी उल्लंघन किया था.जांचकर्ताओं को यह भी संदेह था कि कंपनी ने ऑफशोर खातों और हेरफेर किए गए लेजर्स (manipulated ledgers) का उपयोग कर पैसा छिपाने की कोशिश भी की गई थी.

दिल्ली के वसंत विहार स्थित शिवम मिश्रा के घर पर छापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों ने कई लक्ज़री गाड़ियां जब्त की थीं. इन सभी कारों की नंबर प्लेट पर ‘4018' लिखा था.करीब ₹50 करोड़ की इस कार कलेक्शन में रोल्स‑रॉयस फैंटम (लगभग ₹16 करोड़), मैकलारेन,पोर्शे,लैंबोर्गिनी Revuelto यह वही कार जिसने रविवार को लोगों को टक्कर मारी थी.

आयकर विभाग ने शुरुआती छापों के दौरान ₹4.5 करोड़ नकद बरामद किए थे. इसके बाद की तलाशी में अधिकारियों ने ₹7 करोड़ नकद,जेवरात और अन्य कीमती संपत्तियां भी जब्त की थीं.शिवम मिश्रा की कई महंगी घड़ियां भी मिलीं,जिनमें से एक हीरों से जड़ी घड़ी की कीमत लगभग ₹2.5 करोड़ बताई गई थी.के.के. मिश्रा के नेतृत्व में बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड बड़े पान मसाला समूहों की महत्वपूर्ण सप्लायर बन गई थी.इन मामलों की विस्तृत जानकारी छापों के बाद अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Lamborghini Accident, Kanpur Lamborghini Haadsa, Kanpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com