(प्रतीकात्मक तस्वीर)
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा उपचुनाव में लोकदल के प्रत्याशी कंवर हसन ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को समर्थन देने का ऐलान किया है और वह अजित सिंह की पार्टी में शामिल हो गये. रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के सामने उनके देवर कंवर हसन लोकदल के प्रत्याशी के रूप में उतरे थे. लेकिन अब वह रालोद प्रत्याशी के समर्थन में आ गये हैं. इससे अब कैराना की लड़ाई भाजपा की मृगांका सिंह बनाम विपक्षी गठबंधन की हो गयी है. राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने गुरुवार को बताया कि लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन गुरुवार को कैराना में पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में रालोद में शामिल हो गये.
यह भी पढ़ें : कैराना में बढ़ा याराना: बीजेपी को हराने के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद और AAP 'साथ-साथ'
अहमद ने दावा किया कि गठबंधन उम्मीदवार तबस्सुम हसन उपचुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेंगी. कैराना में एक तरफ जहां भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस, बसपा, सपा ने रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन का समर्थन किया है. कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर 28 मई को उपचुनाव होना है और मतगणना के लिए 31 मई की तारीख तय की गई है.
VIDEO : कैराना उपचुनाव में मुस्लिम वोटरों पर नजर
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kairana Lok Sabha By-election