- बलिया में पत्रकार की हत्या
- पुलिस ने कहा- संपत्ति विवाद
- पिता ने किया खारिज
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक पत्रकार की हत्या के मामले को पुलिस जहां इसे संपत्ति विवाद का मामला बता रही है वहीं परिजनों ने इस दावे को खारिज कर दिया है. इस मामले में हत्या के तीन आरोपी पकड़े गए हैं. एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार रतन सिंह की सोमवार रात 9 बजे हत्या कर दी गई थी. घटना उनके घर के पास हुई थी. रतन सिंह के पिता ने कहा है कि किसी के साथ भी संपत्ति का विवाद नहीं था. उन्होंने कहा, कृपा करके घटनास्थल पर जाकर देखें. पुलिस मामले को घुमाने की कोशिश कर रही है.
पत्रकार की हत्या पर बोले राहुल गांधी- 'वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं पुलिस का दावा है कि रतन सिंह जिले के शहरी इलाके में रहते थे. उनका आरोपियों के साथ संपत्ति के एक मामले में झगड़ा चल रहा था. बीती रात रतन सिंह इसी मामले में अपने गांव गए थे जहां उनको दौड़कर गोली मार दी गई. उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन उनको गोलियां लग गईं. इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है.
पत्रकार की हत्या पर बोले राहुल गांधी- 'वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज'
आजमगढ़ जोन के आईजी सुभाष दुबे ने मीडिया को बताया कि विवाद संपत्ति पर आरोपियों ने एक दीवार बना ली थी. इसके इन लोगों ने घास का ढेर भी लगा रखा था जिसे पत्रकार रतन सिंह ने पहुंचकर हटा दिया. इस पर झगड़ा शुरू हो गया और तीनों ने मिलकर रतन सिंह पर हमला बोल दिया. मौके पर उनकी मौत हो गई. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दुबे ने यह भी बताया कि इस मामले का पत्रकारिता के पेशे कोई संबंध नहीं है. फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार के परिवार को मदद के लिए 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. आपको बता दें कि बीते महीने ही गाजियाबाद में भी एक पत्रकार विक्रम जोशी की उनकी दो बेटियों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं