विज्ञापन

यूपी में IPS के तबादले: जय नरायन सिंह-ध्रुव कान्त ठाकुर समेत 9 अफसर इधर-उधर, देखें पूरी सूची

UP Police IPS transfer list: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस फेरबदल में महानिदेशक (DG) और अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें कानपुर, आगरा जोन और ई0ओ0डब्ल्यू0 (EOW) जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं.

यूपी में IPS के तबादले: जय नरायन सिंह-ध्रुव कान्त ठाकुर समेत 9 अफसर इधर-उधर, देखें पूरी सूची
UP IPS Transfer: Jai Narayan Singh And Dhruv Kant Pathak.
  • उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिनकी नई पोस्टिंग जारी की गई है
  • ट्रांसफर सूची में वरिष्ठ और मध्यम स्तर के आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागों में तैनात किया गया है
  • प्रशासनिक सुधार और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए इन अधिकारियों के स्थानांतरण को आवश्यक माना गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UP Police IPS transfer list: यूपी में कुल 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है. वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. अभी तक वो पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 

IPS अधिकारियों की तबादला सूची

1. जय नरायन सिंह (बैच: 1994)
पुरानी तैनाती:
पुलिस महानिदेशक / अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पावर कॉरपोरेशन लि०, लखनऊ
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक, ई०ओ०डब्ल्यू० (EOW), उ०प्र०, लखनऊ

2. ध्रुव कान्त ठाकुर (बैच: 1994)
पुरानी तैनाती:
पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ०प्र० (अतिरिक्त प्रभार: विशेष सुरक्षा बल)
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: नागरिक सुरक्षा, उ०प्र०)

3. बिनोद कुमार सिंह (बैच: 1994)
पुरानी तैनाती:
पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी०, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: साइबर क्राइम, उ०प्र०)
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी०, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: साइबर क्राइम और यू०पी०-112, लखनऊ) 

IPS Officers Transferred in UP Check Out the Complete List

IPS Officers Transferred in UP Check Out the Complete List

4. आलोक सिंह (बैच: 1995)
पुरानी तैनाती:
पुलिस महानिदेशक / अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक, पीएसी (PAC) मुख्यालय, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: विशेष सुरक्षा बल, उ०प्र०)

5. अनुपम कुलश्रेष्ठ (बैच: 1995)
पुरानी तैनाती:
अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर

6. ए० सतीश गणेश (बैच: 1996)
पुरानी तैनाती:
अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, निदेशालय, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, लखनऊ)

7. डॉ० आर० के० स्वर्णकार (बैच: 1996)
पुरानी तैनाती:
अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी (PAC) मुख्यालय, उ०प्र०
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पावर कॉरपोरेशन लि०, लखनऊ

8. एस० के० भगत (बैच: 1998)
पुरानी तैनाती:
अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, लखनऊ
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा

9. गीता सिंह (बैच: 2007)
पुरानी तैनाती:
पुलिस महानिरीक्षक (IG), अभियोजन, उ०प्र०, लखनऊ
नई तैनाती: पुलिस महानिरीक्षक (IG), प्रशिक्षण निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com