विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2019

ठांय-ठांय बोलकर बदमाशों को डराने वाले इंस्पेक्टर मनोज कुमार को दो बाइक सवारों ने मारी गोली

संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया है कि दो बाइक सवारों ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें वह घायल हो गए हैं.

ठांय-ठांय बोलकर बदमाशों को डराने वाले इंस्पेक्टर मनोज कुमार को दो बाइक सवारों ने मारी गोली
  • संभल में हुई घटना
  • मनोज कुमार घायल
  • एक बदमाश भी घायल
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के संभल में एक एन्काउंटर के दौरान अपराधियों को मुंह से 'ठांय-ठांय' बोलकर डराने की कोशिश में चर्चा में आए इन्सपेक्टर मनोज कुमार को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है. संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया है कि दो बाइक सवारों ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें वह घायल हो गए हैं. वहीं जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भी घायल हुआ और दूसरा भागने में कामयाब रहा. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. फिलहाल फरार हुए बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की पुलिस घेराबंदी कर चुकी थी, मगर जैसे ही फायरिंग की बारी आई, बंदूक ने धोखा दे दिया और फायरिंग नहीं हो पाई. मगर मुठभेड़ जैसी स्थित में पुलिस के सामने बदमाशों को डराने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था, इसलिए ऐसी स्थिति देख इंस्पेक्टर मनोज कुमारने बदमाशों में दहशत पैदा करने के लिए बंदूक से फायरिंग के बदले मुंह से ही 'ठांय-ठांय' की आवाज निकालनी शुरू कर दी. 

 

 

एसपी का बयान

 

जब इंस्पेक्टर ने मुंह से बोला था ठांय-ठांय

 

रेल भर्ती के हों या यूपी पुलिस भर्ती के, कब तक होगा ऐसा

हालांकि यह वीडियो सामने आने के बाद एएसपी का कहना था कि ' मारो और घेरो जैसे शब्दों का इस्तेमाल बदमाशों पर मानसिक दवाब पैदा करने के लिए किया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि कार्ट्रिज के फंसने की वजह से रिवॉल्वर में तकनीकी खामी आ गई थी. 

नोएडा पुलिस का विवादित नोटिस​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Inspector Manoj Kumarshouted 'thain Thain' To Scare Criminals, Uttar Pradesh News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com