आगरा जिले के शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोते वक्त पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को थाना शमशाबाद इलाके के कुतकपुर गांव में जगदीश (40) और उसकी पत्नी शशि (35) व चार बच्चे एक ही कमरे में सो रहे थे. जिस जगह पर पति-पत्नी सो रहे थी उसी कमरे में थोड़ी ही दूर पर चार बच्चे भी सो रहे थे.
उन्होंने बताया कि रात में बिजली का तार एक लोहे के बॉक्स पर गिर गया और दोनों पति पत्नी करंट की चपेट में आ गए. जगदीश गांव में ही एक परचून की दुकान चलाते थे और शनिवार की रात को 11 बजे घर पहुंचे थे.
करंट से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
थाना शमशाबाद के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेंद्र राव ने बताया कि मृतक पति और पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल करंट से मौत की आशंका है, लेकिन पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
आगरा के बाद अब फतेहपुर में खौफनाक कांड, घर में सो रहे पति को पत्नी ने जिंदा जलाया
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं