उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से एक बड़ी ही अनोखी घटना सामने आई है, ये घटना पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है. हुआ ये कि यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग को स्वीकार करते हुए न सिर्फ उसके प्रेमी से शादी कराई, बल्कि कन्यादान भी किया. लेकिन चार दिन बाद युवक को अपनी पत्नी की याद सताने लगी. पत्नी की याद आने पर युवक उसे वापस लेने उसके नए ससुराल जा पहुंचा.
शादी और प्रेम की शुरुआत
धनघटा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 2017 में गोरखपुर जिले की युवती से हुई थी. शादी के बाद 2 बच्चे हुए. एक 7 साल का और दूसरा 2 साल का है. .युवक मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था और अक्सर काम की वजह से घर से बाहर रहता था. इसी दौरान, युवक की पत्नी का एक दूसरे युवक, से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवक की पत्नी ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर दूसरे युवक के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला कर लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रेमी के साथ भागी पत्नी
एक दिन महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. महिला को उसका पति और उसके परिवार वाले उसे ढूंढते रहे.जब महिला अपने प्रेमी संग गांव लौटी, तो उसने कह दिया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है. हालांकि गांव वालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडी रही. ऐसे में युवक ने अपनी पत्नी की खुशी को प्राथमिकता दे, ऐसे रास्ता चुना. जो करना सबके बस में नहीं.
मंदिर में हुई शादी, पति ने किया कन्यादान
युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मंदिर ले जाकर उनकी शादी कराने का फैसला किया. मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई. हैरानी की बात यह थी कि महिला के पति ने खुद कन्यादान की रस्म निभाई और अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया. उसने कहा, "मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण कोई दुखी हो. मेरे दोनों बच्चों को मैं संभाल लूंगा, तुम अपनी जिंदगी जी लो." यह नजारा देख गांव वाले भी हैरान रह गए.
चार दिन बाद बदला मन
महिला अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई, लेकिन युवक के लिए यह दूरी सहन करना मुश्किल हो गया. चार दिन भी नहीं बीते थे कि उसे अपनी पत्नी की याद सताने लगी. ऊपर से बच्चे मम्मी मम्मी कहां गई?"ये पूछकर पापा को परेशान करने लगे. आखिरकार, युवक अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके नए ससुराल जा पहुंचा. वहां उसने अपनी पत्नी के प्रेमी और उसके परिवार से रो-रोकर गुहार लगाई, "पत्नी के बिना नहीं रहा जाता, उसे मेरे साथ भेज दो." उसकी हालत देखकर लोगों का दिल पसीज गया और महिला को उसके साथ वापस भेज दिया. यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. कोई युवक के त्याग की तारीफ कर रहा है, तो कोई इस प्रेम ट्राइएंगल को लेकर हैरानी जता रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं