विज्ञापन

इश्क में ये कैसा इंतकाम? महिला ने अपने 'प्रेमी' की गर्लफ्रेंड के चेहरे पर मार दी गोली, ले ली जान

मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी मुंबई पुलिस ने सुलझा ली है. फुरकानिया क्षेत्र में 19 वर्षीय शिफा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. जिसे शुरू में एक महिला का कारनामा समझा जा रहा था, उसके पीछे प्रेम और ईर्ष्या का एक खतरनाक जाल निकला.

इश्क में ये कैसा इंतकाम? महिला ने अपने 'प्रेमी' की गर्लफ्रेंड के चेहरे पर मार दी गोली, ले ली जान
Mumbai Crime News: मुंबई में खौफनाक कत्ल

इश्क में अंधा शख्स किस हद तक जा सकता है, इसकी खौफनाक नजीर मुंबई से सामने आई. मुंबई में एक शख्स की दो प्रेमिकाओं के बीच अनबन ने एक खतरनाक मोड़ लिया. पहली प्रेमिका ने दूसरी को बुलाया और उसके चेहरे पर गोली मार दी. गोली उसके चेहरे से पार करते हुए निकल गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. शिवाजी नगर के फुरकानिया इलाके में मंगलवार दोपहर हुई 19 वर्षीय शिफा की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी मुंबई पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में सुलझा ली.

शुरू में इसे एक संदिग्ध महिला हमलावर की वारदात माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि इसके पीछे प्रेम, जलन और बदले की साजिश छिपी थी.10 फरवरी, मंगलवार को इलाके में अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया. शिफा को करीब से गोली मारी गई थी. गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. दिनदहाड़े गोलीकांड ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए.

पुलिस की तेजी: 12 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

शिवाजी नगर पुलिस ने तत्काल तफ्तीश शुरू की. CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक 25 वर्षीय महिला और उसके 23 वर्षीय पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि यह हत्या लव ट्रायंगल और आपसी विवाद का नतीजा थी. महिला आरोपी को शंका थी कि 19 वर्षीय शिफा उसके बॉयफ्रेंड के नजदीक आ रही है, जिसके चलते पूरी वारदात रची गई.

यह भी पढ़ें- किसी से निबंध लिखवाया तो किसी को थाने से ही मिल गई बेल... 4 केस जिनमें रईसजादों को तुरत-फुरत मिली जमानत

प्यार में तकरार से खून का खेल

DCP समीर शेख के मुताबिक मृतका शिफा गिरफ्तार महिला और पुरुष साथी के बीच कुछ समय से तनाव और व्यक्तिगत टकराव चल रहा था. इसी तनाव ने हत्या का रूप ले लिया. पुलिस का कहना है कि महिला आरोपी ने अपने प्रेमी  (Triangle Love Affair) के साथ मिलकर इस हत्या की पूरी साजिश रची और अंजाम दिया.

आगे की जांच में जुटी पुलिस  

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. जांच इस दिशा में भी जारी है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार कहां से आया? क्या कोई तीसरा व्यक्ति भी इस साजिश में शामिल था? पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है, और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
पारस दामा
Principal Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai Crime, Love Triange, Love Triangle Murder, Mumbai Love Triangle Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com