विज्ञापन

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में डिलीवरी बॉय को रोकने पर नाराज महिला ने सुरक्षा गार्डों से कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल
पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है.
NDTV

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में बीती रात एक महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला ने बीती रात ऑनलाइन सैनिटरी पैड और खाने का सामान मंगाया था. 

जानकारी के मुताबिक डिलीवरी बॉय के सोसाइटी में पहुंचने पर सुरक्षा गार्ड ने वेरिफिकेशन के लिए उसे रोक लिया. इसी बात को लेकर महिला आग बबूला हो गई और मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों से बहस करने लगी. बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने ज्यादा शराब का सेवन किया हुआ था.

जमकर गाली गलौज

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने सुरक्षा गार्ड्स के साथ जमकर गाली-गलौज की. इस दौरान महिला की ओर से कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है. इतना ही नहीं महिला की तरफ से गंदी-गंदी गालियां दी गई और कुर्सी पर बैठे गार्ड को लात मारने की कोशिश और एक गार्ड को थप्पड़ मारने का प्रयास किया गया. वहां पर खड़े हुए सिक्योरिटी गार्ड्स महिला की बदतमीजी को देखते रहे. घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सेंचुरियन टेरिस होम सोसाइटी में एक महिला ने ऑनलाइन खाना आर्डर किया गया था. सोसाइटी के गार्ड द्वारा खाने का ऑर्डर लेकर आ रहे डिलीवरी बॉय को रोक दिया गया था. इस बात को लेकर महिला द्वारा नाराज होकर हंगामा किया गया था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है.

यह भी पढ़ें: प्याज लेकर दिल्ली आने वाली 'कान्दा एक्सप्रेस' नासिक में क्यों फंसी? आने में होगी देरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Uttar Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com