विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2018

ग्रेटर नोएडा: महिला ने कैब कराई बुक, ड्राइवर के साथी ने किया कथित रेप

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है.

ग्रेटर नोएडा: महिला ने कैब कराई बुक, ड्राइवर के साथी ने किया कथित रेप
प्रतिकात्मक फोटो
  • ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया
  • महिला ने एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र से ओला कैब बुक कर आई थी
  • कैब में बैठे ड्राइवर के साथी ने किया कथित रेप
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया है कि जारजा के दयानाथपुर में उसके साथ रेप किया गया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कैब के ड्राइवर अशोक और उसके साथी प्रवीण को हिरासत में लिया है. अशोक ओला कैब का ड्राइवर है, जबकि प्रवीण उसका साथी है. केवल प्रवीण पर ही रेप करने का आरोप है. 

केरल के कोझीकोड में महिला को जबरन शराब पिलाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप 

पुलिस के मुताबिक, महिला ने एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र से ओला कैब बुक कर आई थी. इस ओला कैब में ड्राइवर का एक साथी प्रवीण पहले से बैठा हुआ था. महिला का कहना है कि जहां उसे कैब से छोड़ा गया वहां से आरोपी प्रवीण उसे जारचा थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया. बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी ड्राइवर शामिल नहीं है.  

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने गैंगरेप की घटनाओं को लेकर दिया बड़ा बयान

महिला सेक्टर 37 के कॉल सेंटर में काम करती है और पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. महिला की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है. 

VIDEO: 11वीं की छात्रा से कार में गैंगरेप, स्कूल के बाद किया अगवा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Cab Booked, Allegedly Gang-raped, Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com