विज्ञापन

गोरखपुर में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा, पुलिस ने पति पर बरसाए लात-घूसे और डंडे, Video 

'पत्नी की मौत हो गई और प्रशासन पति को पीट रहा है... अस्पताल को बचा रहा है' इस गुहार के साथ गोरखपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिस प्रसूता की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को बल प्रयोग कर खदेड़ रही है. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही से महिला की जान गई है.

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाक्षेत्र के मोगलहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद 4 जून गुरुवार की रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजन अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा, इस दौरान पुलिस ने मृतका के पति को पकड़ लिया और लातों, घूंसों और लाठी से बुरी तरह पीटा. इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है. 

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के हरसेवकपुर नंबर दो (चौहान टोला) निवासी आकाश चौहान की पत्नी करिश्मा चौहान (24) गर्भवती थीं. 4 जून की गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे मोगलहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि करिश्मा के शरीर में खून की कमी है. इसके बाद परिजनों ने खून की व्यवस्था की. देर शाम अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता की हालत गंभीर बताते हुए उसे किसी अन्य निजी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी. परिजन तत्काल करिश्मा को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

ये भी पढ़ें- दफ्तर में घुसा और एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, खुद का भी गला रेता, मोहाली की खौफनाक वारदात

जिसकी पत्नी मर गई प्रशासन उसे पीट रहा 

करिश्मा की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उसका शव लेकर वापस निजी अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. लोग जब नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा. इस दौरान विरोध में शामिल किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने वाला चिल्लाते हुए कह रहा है- जिसकी पत्नी मर गई प्रशासन उसे पीट रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल रहा है. 

ये भी पढ़ें- मथुरा में पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुद की भी जान दी, लंबे समय से चल रहा था विवाद 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com