विज्ञापन

Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष

Major Accident While Flying a Kite: पतंगबाजी के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ 14 वर्षीय मासूम हर्ष छत पर रखे ड्रम पर चढ़ कर पतंग उड़ा रहा रहा था.और अचानक पीछे मुड़ते ही वह ड्रम से सीधे छत पर पर निकले हुए सरिया पर गिर पड़ा. सरिया हर्ष के गले से होते हुए सिर के आर पार हो गई. मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए. 

Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष
STEEL ROD PIERCES IN NECK AND HEAD OF 14 YEAR OLD BOY

Steel Rod Pierce In Neck: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार को घर की छत पर पतंग उड़ा रहे एक 14 साल का मासूम गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसकी जिंदगी पर बन आई. मासूम छत पर पतंग उड़ाते समय घर की छत पर छोड़े हुए सरिए पर दुर्भाग्य तरीके से गिर पड़ा, जिससे सरिया उसके सिर और गले पार हो गई, जिसने भी यह नजारा देखा उसको पसीना आ गया. 

पतंगबाजी के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ 14 वर्षीय मासूम हर्ष छत पर रखे ड्रम पर चढ़ कर पतंग उड़ा रहा रहा था.और अचानक पीछे मुड़ते ही वह ड्रम से सीधे छत पर पर निकले हुए सरिया पर गिर पड़ा. सरिया हर्ष के गले से होते हुए सिर के आर पार हो गई. मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए. 

ये भी पढ़ें-Tragic Death: सुबह-सुबह एक साथ बिगड़ी तबीयत, पति-पत्नी और दो बच्चियों की मौत, रात में 1 बजे उठकर खाया था तरबूज

लोहा काटने वाली ग्रील मशीन से काटा गया सरिया

रिपोर्ट के मुताबिक गले से सिर तक आर-पार सरिए में फंसे मासूम को अलग करने के लिए लोहे काटने वाली ग्रील मशीन मंगाई गई. मासूम के गले में फंसे सरिए को काटकर अलग किया गया, फिर मासूम को सरिया समेत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्चे के गले में फंसे सरिए को तो निकाल दिया गया है, लेकिन मासूम की जिंदगी अभी खतरे से खाली नहीं है, वह अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.

पीड़ित परिवार के ती बच्चों में बड़ा है 14 वर्षीय हर्ष

मामला तिवारी थाना क्षेत्र के इलाहीबाग का है. NIT सेंटर में चपरासी का काम करने वाले मासूम के पिता अमरीश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित मसाूम उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ा बेटा है. उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चे घर पर रहते हैं, क्योंकि गरीबी के चलते बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेज पाते हैं. हादसे वाले दिन मासूम छत पर पतंग उड़ा रहा था और उसके साथ यह गंभीर हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें-LPG सिलेंडर में रिसाव से रायबरेली में बड़ा हादसा, एक ही परिवार को 9 सदस्य बुरी तरह झुलसे, टला बड़ा हादसा?

घायल हर्ष की मां अदिति ने बताया कि बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था. छत पर स्टील का ड्रम रखा था. उसी पर चढ़कर मासूम पतंग उड़ाने लगा. उन्होंने बताया पतंग उड़ाते समय मासूम पीछे की ओर जैसे ही बढ़ा वह छत पर लगे सरिए पर आ गिरा. सरिया गले से होते हु सिर के आर-पार हो गई थी. हम छत पर पहुंचे, तो उसकी हालत देख चीख निकल गई.

पुलिस की निगरानी में शरीर से अलग किया गया सरिया

पीड़ित मां ने बताया कि पास में बिल्डिंग करने वाले ने पुलिस की निगरानी में 14 वर्षीय मासूम के शरीर में फंसे सरिया को काट कर अलग किया और मासूम को उसी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया. मासूम दर्द से कराह रहा था. डाक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सरिए को मासूम को शरीर से बाहर निकाल दिया, लेकिन मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है. डाक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-.Suicide In Police Custody: पुलिस हिरासत में सुसाइड, थाना प्रभारी और ड्यूटी सिपाही दोनों संस्पेंड, युवक ने शौचालय में किया था सुसाइड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com