विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

गोरखपुर हादसा : कांग्रेस ने हमला बोला, राज बब्बर बोले, यूपी की योगी सरकार हत्यारी सरकार है...

कांग्रेस ने राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है. कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि यूपी की योगी सरकार हत्यारी सरकार है.

गोरखपुर हादसा : कांग्रेस ने हमला बोला, राज बब्बर बोले, यूपी की योगी सरकार हत्यारी सरकार है...
गोरखपुर हादसा : राज बब्बर बोले, यूपी की योगी सरकार हत्यारी सरकार है...
  • गोरखपुर के अस्पताल में 30 से ज़्यादा मासूमों की मौत
  • सरकार कह रही ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई मौतें
  • कांग्रेस के राज बब्बर ने कहा- योगी सरकार है हत्यारी सरकार
लखनऊ/नई दिल्ली: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिनों में 30 बच्‍चों की मौत के मामले में हालात का जायजा लेने के लिए जहां मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा अस्‍पताल पहुंचे, वहीं  इस पूरे मामले में आज कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस की. कांग्रेस ने राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है. कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि यूपी की योगी सरकार हत्यारी सरकार है.

पढें: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 60 से अधिक बच्चों की दर्दनाक मौत : जानें अब तक क्या हुआ... 

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई 30 से ज़्यादा बच्चों की मौत की ख़बर पर देश भर में गुस्सा है. वहीं यूपी सरकार कह रही है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई तो फिर सवाल उठ रहा है कि बच्चों की जान गई किस वजह से. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 9 जुलाई और 9 अगस्त को सीएम हॉस्पिटल आए लेकिन किसी ने ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा नहीं उठाया.

पढ़ें- गोरखपुर अस्पताल में 30 मासूमों की मौत का मामला : दो चिट्ठियां, दो खुलासे...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामने आकर अपनी सरकार की नाकामी ना बता कर मीडिया को ही नसीहत दे दी. योगी आदित्यनाथ ने कहा तथ्य को मीडिया सही तरीके से पेश करे. उन्होंने कहा है कि किसी दोषी को नहीं बख़्शा जाएगा. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है, जिसे एक हफ़्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

वीडियो- गोरखपुर मामले में मीडिया सही तथ्यों को पेश करे, बोले योगी आदित्यनाथ


आपको बता दें कि अस्पताल में ऑक्सीजन के पेमेंट को लेकर  पिछले एक महीने सें वहां के अखबारों में ख़बर छप रही थी. इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी ने कई बार अस्पताल प्रशासन को बार चिट्ठी लिखकर बकाया भुगतान करने को कहा था लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Gorakhpur Hospital Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com