विज्ञापन

गाजीपुर में 35 हजार से ज्यादा मरीजों को हेल्थ कैंप में मिला इलाज, अभिनव सिन्हा के नेतृत्व में चला 'सेवा संकल्प अभियान'

यूपी के गाजीपुर में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुए शिविर में 35000 मरीजों का इलाज हुआ है. यह आयोजन पीएम मोदी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाग लिया है.

गाजीपुर में 35 हजार से ज्यादा मरीजों को हेल्थ कैंप में मिला इलाज, अभिनव सिन्हा के नेतृत्व में चला 'सेवा संकल्प अभियान'
गाजीपुर में महास्वास्थ्य शिविर
  • गाजीपुर में महास्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 35 हजार मरीजों का इलाज हुआ.
  • तीन दिनों इस शिविर का बीजेपी नेता अभिनव सिन्हा की तरफ से किया गया था.
  • जिसमें 498 डॉक्टरों ने मरीजों की इलाज किया है. 346 सफल सर्जरी हुई हैं.
गाजीपुर:

यूपी के गाजीपुर में महास्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें 35000 से ज्यादा लोगों की फ्री में जांच की गई है. पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक 'गाजीपुर वृहद स्वास्थ्य शिविर' शुरू हुआ था. जिसमें नया रिकॉर्ड बना है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसका शुभारंभ किया था. इसे यूपी में राज्य का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर माना गया है. जिसमें 498 डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया है. यहां 346 मरीजों की सफल सर्जरी भी हुई है. ब्रजेश पाठक ने इस आयोजन की भी जमकर तारीफ की है. क्योंकि एक ही छत के नीचे मरीजों को इलाज मिला है. 

मरीजों को नहीं जाना पड़ा लखनऊ

गाजीपुर में तीन दिनों तक यह शिविर बीजेपी नेता अभिनव सिन्हा की तरफ से लगाया गया था. जिसमें मरीजों के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई थी. जिसमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गाइनकोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स समेत 15 विशेषज्ञ विभागों के 498 डॉक्टरों ने OPD सत्रों के दौरान 35,200 मरीजों की जांच की थी. जिसमें 346 सफल सर्जरीज हुई है. इनमें 140 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन हुआ है. जबकि 22 मरीजों की जटिल सर्जरी हुई है. जिन इलाज और सर्जरीज के लिए मरीजों को आमतौर पर वाराणसी या लखनऊ जाना पड़ता था, वे सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं. इसलिए यह आयोजन खास माना जा रहा है. रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच, सर्जरी और फॉलो-अप तक की पूरी प्रक्रिया फ्री में आयोजित हुई. जिसमें मरीजों से एक रुपए भी नहीं लिया गया. 

ये भी वीडियो देखिए

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस आयोजन की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे मरीजों को इलाज मिला है. पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बीजेपी की तरफ से अलग-अलग जिलों में आयोजन हुए थे. जिसके तहत ही यह शिविर आयोजित हुआ था. 

ये भी पढे़ंः अब तक 303 अपराधी ढेर, 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त; योगी सरकार की एनकाउंटर रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghazipur News, Ghazipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com