विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी पुल‍िस थाने में भीषण आग, दो दर्जन वाहन जलकर हुए राख

Ghaziabad Police Station Fire: गाजियाबाद के लोनी थाने में खड़े जप्त वाहनों में लगी भीषण आग में करीब दो दर्जन वाहन जलकर राख हो गए. दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

गाजियाबाद के लोनी पुल‍िस थाने में भीषण आग, दो दर्जन वाहन जलकर हुए राख
Ghaziabad Police Station Fire: Dozens of Seized Vehicles Gutted in Massive Blaze at Loni Police Station
Vipin kumar tomar

Ghaziabad Police Station Fire: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी पुल‍िस थाना परिसर में शन‍िवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जप्त किए गए वाहनों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब दो दर्जन वाहन इसकी चपेट में आ गए. आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के मुताबिक, ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन को सूचना मिलते ही तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. इससे पहले पुल‍िसकर्मियों ने अपने स्‍तर पर ही आग बुझाने की कोश‍िश की, मगर इतन भंयकर थी क‍ि आग बुझाने में सफल नहीं हो सके. बाद में दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

आग के कारणों का नहीं चला पता

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि लोनी थाना का हाल ही में रिनोवेशन किया गया था और इसे आदर्श थाने के रूप में विकसित किया गया था. ऐसे में थाने के भीतर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

गनीमत रही कि आग केवल जप्त वाहनों तक सीमित रही. अगर यह आग थाने के मुख्य भवन या आसपास के रिहायशी/कमर्शियल इलाके तक पहुंचती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था.

-विपिन कुमार तोमर की र‍िपोर्ट

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने जहां पी चाय, वहीं फूड विभाग ने मारा छापा! दबंगों ने भी दुकानदार से की मारपीट 
यह भी पढ़ें- बरेली में 'इमरान' बने विनय ने लव मैर‍िज के बाद दी जान, प्यार में बदला मजहब, फिर भी मिला दर्द

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com