- गाजियाबाद में 2 साल के बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
- जब ड्राइवर को इस बात एहसास हुआ कि तो वह कार को रोककर उससे बाहर निकला.
- परिजनों ने लिंक रोड थाने में शिकायत दी है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम जा रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हे बच्चे पर कार चढ़ जाती है. मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ बी ब्लॉक का है. एक छोटा बच्चा घर से बाहर निकला और रोड पर खेलने लगा. इतने में दूसरी तरफ से आ रही कर की चपेट में आ गया. घटना के बाद बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चे की स्थित बेहद नाजुक बताई जा रही है. मामले में आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया. हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है. एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार ड्राइवर की पहचान कर ली गई है.
क्या है पूरा मामला?
गाजियाबाद में रामप्रस्थ के बी ब्लॉक में रहने वाले पवन सारस्वत का दो साल का बेटा दिवित रविवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने दिवित को कुचल दिया. हादसे के बाद, उनकी पत्नी ने तुरंत बच्चे को उठाया. आसपास के लोगों की मदद से उसे दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसे पीआईसीयू में रखा गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है.
परिजनों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कार का नंबर देखा गया. बच्चे के पिता ने लिंक रोड थाने में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चल रहा है कि बच्चा हादसे से बचने के लिए भागा था. बावजूद इसके ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और बच्चा कार के नीचे आ गया.
ये भी पढ़ें: नया गाजियाबाद बसाने की तैयारी, इन गांवों को मिलाकर बनेगी दिल्ली जैसी एयरोसिटी, नमो भारत ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं