भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा के हरिद्वार के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी की कथित तौर पर उनके व्यापारिक साझेदारों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कनखल थाने क्षेत्र में जगजीतपुर के राजा गार्डन इलाके में रविवार आधी रात के करीब हुई हत्या के 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों राजकुमार मलिक और उसके दो पुत्रों हर्षदीप और मनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
हरिद्वार के नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने कहा, पूछताछ में पता चला है कि मलिक और चौधरी प्रॉपर्टी के कारोबार मे साझेदार थे और 50 लाख रुपये में बिकी एक संपत्ति के पैसों के हिसाब—किताब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मलिक ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर कथित तौर पर चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी. कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया, ‘‘पैसों का हिसाब-किताब करने के लिए मलिक ने चौधरी को अपने घर बुलाया था. चौधरी अपने दोस्त सोनू राठी के साथ मलिक के घर पहुंचा जहां दोनों के बीच कहासुनी के दौरान वहां मौजूद राजकुमार के दोनों पुत्रों ने तमंचे से चौधरी की कमर और कनपटी पर प्वाइंट ब्लैंक से गोली मार दी.''
आरोपियों ने चौधरी के साथी सोनू पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन वह किसी तरह वहां से बचकर निकल गया और चौधरी के भाई बादल को घटना के बारे में बताया.
उन्होंने बताया, बादल के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाकर उसे घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पंहुचाया जहां चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
पेशे से वकील चौधरी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे और अकसर तमाम कारणों से विवादों में रहते थे. हरिद्वार जिले में उन पर मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज थे और पुलिस ने उस पर गैंगस्टर अधिनियम भी लगाया था.
ये भी पढ़ें :
* इंटरपोल की सूचना के बाद बाल यौन शोषण के मामले में मेरठ में सीबीआई का छापा
* अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के सहायक को जमानत दी
* अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई टली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं