विज्ञापन

मां कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, आगरा में परिवार के 5 लोगों की मौत

Car Accident in Agra: आगरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. वे राजस्थान के कैला देवी मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी बोलेरो कार पेड़ से टकरा गई.

मां कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, आगरा में परिवार के 5 लोगों की मौत

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य ही बताए जा रहे हैं. साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. यह हादसा चित्राहाट थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर पई के पास हुआ. दरअसल, इटावा का रहने वाला परिवार बोलेरो कार से राजस्थान के कैला देवी मंदिर (Kaila Devi Mandir, Rajasthan) में दर्शन करने गया था. वहां से लौटते समय कार अचानक अनियंत्रित हो गई.

इस दौरान बोलेरो सड़क किनारे पेड़ (Bolero Collide With Tree) से जा टकराई और 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन व्यक्ति, एक महिला सहित 3 वर्षीय बच्ची शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया है.

एक साथ पांच लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है कि बोलेरो अचानक कैसे हादसे का शिकार हो गई.

सीएम ने लिया संज्ञान

वहीं, सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, अखिलेश यादव का तंज- 23 में 12, इम्तेहान का रिजल्ट नहीं..

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Car Accident, Agra Bolero Accident, Agra News, Road Accident, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com