प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतापगढ़:
प्रतापगढ़ के थाना नगर कोतवाली की पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व जिलाध्यक्ष व कचहरी में धरना दे रहे तीन कार्यकर्ताओं सहित पांच लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध कर रहे एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष इसरार अहमद सहित पांच लोगों को मंगलवार की शाम सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं