विज्ञापन

क‍िसान की बेटी बनी 'IAS' अधि‍कारी और पहुंच गई जेल, शादी के बाद पत‍ि ने ही खोल द‍िया ये चौंकाने वाला राज

यूपी के बरेली से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मह‍िला युवक से शादी के ल‍िए फर्जी आईएएस अधि‍कारी बन गई. पुल‍िस ने मह‍िला को ग‍िरफ्तार क‍िया है.

क‍िसान की बेटी बनी 'IAS' अधि‍कारी और पहुंच गई जेल, शादी के बाद पत‍ि ने ही खोल द‍िया ये चौंकाने वाला राज
पत‍ि की शि‍कायत पर पुल‍िस ने फर्जी आईएएस को क‍िया ग‍िरफ्तार.

बरेली: यूपी के बरेली में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में उससे 40 लाख रुपये की मांग करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि साधना नाम की आरोपी मह‍िला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. 

एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया, पचोमी गांव के रहने वाले अभिषेक की शिकायत पर फरीदपुर थाने में साधना, उनके पिता नरेंद्र पाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और मामा राजेंद्र सिंह के खि‍लाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. ये लोग बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के सतेती गांव के रहने वाले हें.  शिकायत के अनुसार, साधना और उसके परिवार ने सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर साधना को आईएएस अधिकारी के रूप में पेश किया और अभिषेक को धोखा दिया. उसके दावों पर विश्वास कर अभिषेक ने साधना से शादी कर ली. 

अभि‍षेक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद साधना का व्यवहार बदल गया और उसने पर उसका गला घोंटने की कोशि‍श की. उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी.

फेसबुक पर फर्जी तस्‍वीरें और वीड‍ियो अपलोड क‍िए

एसपी ने बताया क‍ि तलाशी अभियान के बाद साधना को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में साधना ने स्वीकार किया कि उसने अभिषेक और उसके परिवार का विश्वास हासिल करने के लिए खुद को आईएएस अधिकारी के रूप में चित्रित करते हुए ‘फेसबुक' पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे. 

पत‍ि को धमकी देकर 40 लाख रुपए मांगे

एसपी ने कहा कि आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसने अपने पति को धमकी देकर उससे 40 लाख रुपये की मांग की थी और अपने स्वामित्व वाले भूखंड पर एक अस्पताल के निर्माण के लिए उसे अपनी 20 बीघे की कृषि भूमि बेचने के लिए कहा था. 

प‍िता क‍िसान हैं, साधना ने कबूल क‍िया पत‍ि पर क‍िया था हमला 

साधना ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी ग्रैजुएट है और सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, जबकि उसके पिता एक किसान हैं. वर्मा ने कहा कि उसने यह भी स्वीकार किया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने अपने पति पर हमला किया था. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें-  फर्जी IAS पत्नी और बॉडीगार्ड बना पति, बिहार के इस कपल ने ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चूना, लग्जरी कार देख आप भी खा जाएंगे धोखा!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake IAS, IAS, Bareilly, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com