विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

आपके फिंगर प्रिंट की क्लोनिंग कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट

ख़ास बात ये है कि आधार कार्ड की नकल को काफी मुश्किल बताया गया था. 

आपके फिंगर प्रिंट की क्लोनिंग कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट
फिंगर प्रिंट की क्लोनिंग कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो)
  • यूपी पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है जो फर्जी आधार कार्ड बनाते थे
  • फिंगर प्रिंट तक की क्लोनिंग कर लेते थे
  • जनपद-कानपुर-नगर में गिरफ्तार किया है
लखनऊ/नई दिल्ली: फर्जीवाड़े की आंच अब आपके आधार कार्ड तक पहुंच गई है. यूपी पुलिस ने 10 लोगों के एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो फर्जी आधार कार्ड बनाता था. ख़ास बात ये है कि आधार कार्ड की नकल को काफी मुश्किल बताया गया था. 

पढ़ें- आधार कार्ड से लिंक करा लें सिम कार्ड, अन्यथा इस समय के बाद हो जाएगा डिएक्टिवेट

पुलिस के मुताबिक ये गैंग UIDAI के बायोमैट्रिक मानकों की अनदेखी कर फिंगर प्रिंट तक की क्लोनिंग कर लेता था. पुलिस ने इनके पास से फिंगर प्रिंट स्कैनर, रेटिना स्कैनर, लैपटॉप, रबर स्टांप , आधार कार्ड, जीपीएस, और ढेर सारा प्रिंटिंग मैटेरियल ज़ब्त किया  है. पुलिस के मुताबिक ये गैंग UIDAI सेंट्रर ऑपरेटर के फिंगर प्रिंट की क्लोनिंग कर आधार की वेबसाइट खोल लेते थे और उसमें फर्जी पंजीकरण कर देते थे. 

पढ़ें- मोबाइल नंबर (SIM) को आधार से लिंक करवाना है बेहद आसान, करवा लें- स्टेप बाय स्टेप गाइड

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने गिरोह के सरगना सौरभ सिंह सहित 10 लोगों को जनपद-कानपुर-नगर में गिरफ्तार किया है. एसटीएफ को प्रदेश के मुख्य शहरों में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी. एसटीएफ ने एक बयान में कहा गया कि एसटीएफ की टीम ने कानपुर नगर से इस गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने की सामग्री भी बरामद की है.

VIDEO : ओंकार जाएगा स्कूल, NDTV पर खबर दिखाए जाने के बाद  मदद को आगे आई कई लोग...

पकड़े गये लोगों में सौरभ सिंह, शुभम सिंह, शोभित सचान, शिवम कुमार, मनोज कुमार, तुलसी राम, कुलदीप सिंह, चमन गुप्ता, गुड्डू गौड़ और सतेंद्र कुमार शामिल हैं. यह सभी कानपुर, फतेहपुर,मैनपुरी, प्रतापगढ, तथा हरदोई जिलों के रहने वाले हैं. इनके पास से 11 लैपटाप तथा फर्जी आधार कार्ड बनाने वाली अन्य सामग्री बरामद की गयी है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar Card, UP STF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com