विज्ञापन

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें सपा ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार, पिता भी सांसद

यूपी में खाली हुए राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. जिसके लिए आज सपा ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इसमें एक नाम धनराज परिमल नथवानी का है. जानिए कौन हैं धनराज परिमल नथवानी?

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें सपा ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार, पिता भी सांसद
सपा ने धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है.
NDTV
  • समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए धनराज परिमल नथवानी और रामगोपाल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है.
  • धनराज नथवानी गुजरात के रहने वाले हैं और रिलायंस ग्रुप से जुड़े बड़े व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
  • नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन और गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं.
लखनऊ:

Dhanraj Parimal Nathwani: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के दो उम्मीदवारों के नाम की षोषणा की. इसमें एक नाम रामगोपाल यादव हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं. लेकिन दूसरे नाम हैं- धनराज परिमल नथवानी. सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि वो आज ही 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. धनराज परिमल नथवानी कौन हैं, जिन्हें सपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में. 

गुजरात के रहने वाले हैं धनराज परिमल नथवानी

धनराज परिमल नथवानी गुजरात के रहने वाले हैं. वो बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखते हैं. वो रिलायंस ग्रुप से भी जुड़े हैं. उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा के सांसद हैं. कुछ महीनों पहले ही परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं. धनराज परिमल नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं

धनराज नथवानी की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार वे रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं. अपनी प्रोफाइल में उन्होंने बताया है कि उन्हें कॉरपोरेट क्षेत्र के साथ सामाजिक कार्यों, खेल, वन्यजीव और फोटोग्राफी में भी रुचि है. 

गुजरात के खेल प्रशासन में भी सक्रिय

नथवानी गुजरात में खेल प्रशासन से भी जुड़े रहे हैं. वो गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. साथ ही वे क्रिकेट प्रशासन से भी जुड़े रहे हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पिता परिमल नथवानी ने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव

धनराज थनवानी के पिता परिमल नथवानी कुछ महीनों पहले ही झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं. अब बेटे धनराज के राज्यसभा पहुंचने पर पिता-पुत्र की जोड़ी उच्च सदन में होगी. लेकिन दोनों अलग-अलग राज्य से. परिमल नथवानी झारखंड के राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार थे, हालांकि उन्हें भाजपा ने अपना समर्थन दिया था. 

रामगोपाल यादव फिर से राज्यसभा जाएंगे 

मालूम हो कि सपा की ओर से रामगोपाल यादव पहले भी राज्यसभा के सांसद रहे हैं. रामगोपाल यादव की गिनती राज्यसभा में सपा के मजबूत थिंकटैंक के रूप होती है. रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के भाई हैं. रामगोपाल यादव को सपा ने फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. 

राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू

बताते चले कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी. आज बुधवार को सपा ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से आठ और सपा की ओर से चार नामांकन पत्र लिए गए.
 



यह भी पढ़ें - सपा के दो राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी आज भरेंगे नामांकन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parimal Nathwani, Parimal Nathwani Rajya Sabha, Rajyasabha Candidate List, Dhanraj Parimal Nathwani, Dhanraj Parimal Nathwani In Rajyasabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com