विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2024

ग्रेटर नोएडा की स्टेलर जीवन सोसायटी के सामने बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

नोएडा में एक बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई.फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

ग्रेटर नोएडा की स्टेलर जीवन सोसायटी के सामने बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या
रोज पार्क में टहलने आते थे बुजुर्ग
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसायटी में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया. दरअसल 67 वर्षीय हरिकिशोर का शव सोसाइटी के सामने पार्क में मिला, जिसके गले में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि जिनका शव मिला वो समिति के डी ब्लॉक टावर में रहते थे और रोज सुबह पार्क में टहलने आते थे. शव मिलने की सूचना पर थाना बिसरख पुलिस के प्रभारी और एसीपी मौके पर पहुंचे.

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं, और अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. अभी तक हत्या के कारणों के बारे में भी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है. मगर इस हत्या से नोएडा की सोसायटी में दहशत फैल गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elderly Man Shot Dead In Noida, Uttar Pradesh Crime News, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com