विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2018

यमुना एक्सप्रेस-वे के एक ढाबे में बेच रहे थे विमान का तेल और फिर...

उत्तर-प्रदेश के मथुरा रिफाइनरी से गाजियाबाद स्थित एयरफोर्स हिण्डन बेस कैंप भेजे गए एविएशन टरबाइन फ्युएल (एटीएफ) के टैंकरों से यमुना एक्सप्रेस-वे के एक ढाबे पर विमान ईंधन बेचते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया . 

यमुना एक्सप्रेस-वे के एक ढाबे में बेच रहे थे विमान का तेल और फिर...
यमुना एक्सप्रेस-वे की फाइल फोटो
  • विमान ईंधन बेचते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया
  • इनके तीन साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे
  • स्थानीय लोगों को कम दामों में बेच देते थे
मथुरा: उत्तर-प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने मथुरा रिफाइनरी से गाजियाबाद स्थित एयरफोर्स हिण्डन बेस कैंप भेजे गए एविएशन टरबाइन फ्युएल (एटीएफ) के टैंकरों से यमुना एक्सप्रेस-वे के एक ढाबे पर विमान ईंधन बेचते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया . इनके तीन साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे. यह मामला बीती रात का है. 

पान मसाला उधार न देने पर पड़ोसी ने दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘यमुना एक्सप्रेस वे पर दोस्ताना ढाबे पर बुधवार को मथुरा के तेलशोधक कारखाने से हिण्डन एयरफोर्स बेस कैंप के लिए भेजे गए विमान ईंधन के चार तेल टैंकर जब्त किए गए और चालकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह ढाबा नौहझील थाना क्षेत्र के रामनगला व बरौठ गांवों के बीच में स्थित है.’ 

जिन्हें ढूंढ रही थी पूरी दिल्ली पुलिस वो खुद चढ़े हत्थे, तैमूर नगर में रूपेश की हत्या के आरोपी हिरासत में

उन्होंने बताया, ‘मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रिफाइनरी से विभिन्न स्थानों के लिए भेजा जाने वाला अत्यधिक महंगी दर वाला पेट्रो ईंधन (एटीएफ) दोस्ताना ढाबे पर लाकर स्थानीय लोगों तथा वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के मालिकों को कम दामों में बेच देते हैं तथा मिलावट कर उसकी मात्रा पूरी दिखा देते हैं.’

मुंबईः बिजनेस में हुआ करोड़ों का घाटा तो सुपारी देकर दोस्त को ही लुटवा दिया

गिरफ्तार आरोपियों में अशोक, विजय, शिवम तीनों निवासी बरौठ, हरिओम निवासी रामनगला, बेनीराम निवासी भैंसा, फूला सिंह निवासी गोपालपुरा, भगवान सिंह निवासी धानातेजा सभी जनपद मथुरा व सूर्यमणि निवासी साहबुद्दीनपुर जिला जौनपुर है.

VIDEO: सिरफिरे शख्स ने की लड़की की हत्या
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yamuna Expressway, Aircraft Oil, Arrest, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com