उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी से होकर गुजर रही एनएच-91 पर बने लोहारली टोल प्लाजा पर स्थानीय नागरिकों और टोल कर्मियों के बीच उस समय जमकम जमकर मारपीट हो गई, जब टोलकर्मियों ने सेंट्रो कार के चालक को रोक दिया. मारपीट शुरू होने के बाद मौके पर अन्य लोग भी आ गए. उन लोगों ने भी टोल कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की.
इधर, पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सेंट्रो कार चालक दबंगई दिखाते हुए बैरियर को तोड़ फरार हो गया. साथ ही उसके साथी भी पुलिस के मौके पहुंचने पर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उक्त प्रकरण में थाना दादरी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर मारपीट करने वाले 03 व्यक्तियों को हिरासत लिया गया है, अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। pic.twitter.com/HptqzTqawY
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) February 6, 2023
टोल प्लाजा के कैमरे में कैद हुई तस्वीरें बता रही हैं कि कैसे पहले स्थानीय लोगों और टोल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई और फिर देखते-देखते मारपीट होने लगी. टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि टोल पर आए दिन दबंग मारपीट करते रहते हैं.
उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे एक कार टोल पर आई, जिससे टोल कर्मियों ने टोल मांगा. इसी बात को लेकर कार सवार ने टोल कर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी. तभी उसके साथ के कई और दबंग आ गए. उन्होंने डंडे निकालकर टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत और सुरक्षा प्रबंधन श्यामवीर के साथ मारपीट की.
मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की गई है. टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी आए दिन यहां पर दबंगों के द्वारा मारपीट की घटनाएं हो रही है, जिसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत की गई है. लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस कारण मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही हैं.
यह भी पढ़ें -
-- भूकंप से दहले तुर्की में तलाश-राहत टीमें और राहत सामग्री भेजेगा भारत
-- सुप्रीम कोर्ट ने कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर यूपी सरकार को दिया बड़ा आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं