उत्तर प्रदेश के बरेली में फीस नहीं चुका पाने के कारण वहां के एक मशहूर स्कूल द्वारा बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं करने देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जब बच्चे की मां अपने बेटे को स्कूल में प्रवेश दिए जाने को लेकर स्कूल बात करने पहुंची तो स्कूल ने मां-बेटे दोनों को ही स्कूल से निकाल दिया. मामला बरेली के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का है. महिला का आरोप है कि उसके बच्चे को सिर्फ इसलिए स्कूल में नहीं आने दिया जा रहा है क्योंकि उसे बच्चे की फीस जमा करने में देरी हो गई.
बड़े नेता कैसे बनें? छात्र के सवाल पर मंत्री ने दिया हैरत में डालने वाला जवाब, देखें - VIDEO
महिला रामपुर जिले के मिलक की रहने वाली है और उसने बच्चे की एक क्वार्टर की फीस जमा नहीं की थी. स्कूल में सभी बच्चे को डिफॉल्टर कहने लगे थे. जानकारी के अनुसार जब बच्चे की मां स्कूल गई तो स्टाफ ने उन्हें भी स्कूल से निकाल दिया. महिला जब बाद में किसी को साथ लेकर गई तब स्कूल के लोगों ने माफी मांगी.
Cheating रोकने के लिए टीचर ने स्टूडेंट्स के सिर पर रख दिया डिब्बा, वायरल हुई फोटो
स्कूल के एक क्वार्टर की फीस 11000 रुपये है जबकि 6400 ट्रांसपोर्ट की फीस है. महिला के पति नहीं हैं और वह खुद की बच्चे का खर्च उठाती हैं. पैसों की दिक्कत की वजह से वह स्कूल की फीस समय पर जमा नहीं करा सकी थीं. बाद में महिला ने किसी नेता की मदद ली तो वो उसे लेकर स्कूल गए. तब स्कूल के प्रिंसिपल ने माफी मांगी. डीपीएस के प्रिंसिपल वीके मिश्रा ने NDTV से कहा कि महिला ने एक नहीं बल्कि दो क्वार्टर से बच्चे की फीस नहीं जमा की थी. लेकिन स्कूल ने उनसे या बच्चे से कोई बुरा सुलूक नहीं किया.
Video: मिड डे मिल में बच्चों को खिलाया जा रहा नमक रोटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं