विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2022

UP के बस्ती में सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

बस्‍ती में सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी एक चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने 28 सितंबर को तीन चिकित्सकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था.

UP के बस्ती में सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक फोटो
बस्‍ती:

UP के बस्‍ती जिले में सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी एक चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आरोपी दो अन्‍य च‍िकित्‍सकों की तलाश की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने 28 सितंबर को तीन चिकित्सकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले के मुख्‍य आरोपी चिकित्सक सिद्धार्थ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार लखनऊ की रहने वाली एक युवती  ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया था कि कैली अस्‍पताल में बतौर चिकित्‍सक तैनात सिद्धार्थ से उसकी दोस्‍ती पिछले साल सोशल नेटवर्किंग ऐप के जरिए हुई थी. ऐसा आरोप है कि पिछली 10 अगस्त को साक्षात्कार के बहाने सिद्धार्थ उसे बस्‍ती स्थित कैली अस्पताल के छात्रावास में ले गया जहां उसने लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की.

सूत्रों ने बताया कि लड़की का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर आरोपी चिकित्सकों ने अपने दोस्तों कमलेश और गौतम को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि एक निजी शैक्षणिक संस्थान में पेशे से शिक्षिका पीड़ित युवती बाथरूम जाने के बहाने वहां से भागी और लखनऊ पहुंची तथा 27 सितंबर को उसने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की.

ये भी पढ़ें:- 
उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत पर हिमस्खलन में फंसे 29 पर्वतारोही, 8 बचाए गए, राहत कार्य जारी: पुलिस
"पहाड़ी समुदाय को मिलेगा शिक्षा, नौकरियों में आरक्षण..." : राजौरी की रैली में अमित शाह ने किया ऐलान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape In Basti, Rape Accused Doctor Arrested, Gang Rape, Superintendent Of Police Ashish Srivastava, Rape In Basti, Up Crime News, Basti Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com