विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

भैंस बांधने पर विवाद.. पड़ोसी पर लाठी चलाती दिखीं यूट्यूबर शिवानी कुमारी, अब वायरल हो रहा वीडियो

Youtuber Shivani Kumari Viral Video : वीडियों में शिवानी खुद लाठी चलातीं हुई नजर आ रही है और तीन लोग भागते दिख रहे हैं. शिवानी ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा कि इन लोगों ने मेरे माता-पिता को मारा है और गंदी-गंदी गालियां दी है. इसलिए पहली बार लड़ाई का वीडियो बना रहे हैं.

भैंस बांधने पर विवाद.. पड़ोसी पर लाठी चलाती दिखीं यूट्यूबर शिवानी कुमारी, अब वायरल हो रहा वीडियो
यूट्यूबर शिवानी कुमारी का वीडियो वायरल
औरैया:

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी शिवानी कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवानी कुमारी अपने पड़ोसी के साथ विवाद में नजर आ रही हैं. विवाद की वजह एक भैंस बताई जा रही है. पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है.

उत्तर प्रदेश के औरैया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिवानी कुमारी और उनके पड़ोसी के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है. शिवानी कुमारी ने इस वीडियो को अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हालाकि, वीडियों में शिवानी खुद लाठी चलातीं हुई नजर आ रही है और तीन लोग भागते दिख रहे हैं. शिवानी ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा कि इन लोगों ने मेरे माता-पिता को मारा है और गंदी-गंदी गालियां दी है. इसलिए पहली बार लड़ाई का वीडियो बना रहे हैं. हमने पूरी घटना को रिकॉड कर लिया है. इनलोगों ने जानवरों को भी मारा है.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए शिवानी कुमारी ने अपने खेत में वीडियो बना रही थी. तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके परिजनों और पड़ोसी की लड़ाई हो गई, जिसपर वह अपने अपने घर पहुंची. फिर झगड़े को लेकर उन्हेंने पोस्ट किया.

पुलिस अधिकारी बिधूना प्रत्यूष मिश्रा ने बताया कि 4 जून 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि ग्राम अरियारी थाना सहायल का हैं, जिसमें दो पक्षों में भैंस बांधने को लेकर वाद विवाद हो गया था, दोनों पक्षों को समझाने गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है. इस संबंध में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. 

जाहिद अख्तर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
img
Aalok Kumar Thakur
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivani Kumari, Shivani Kumari Viral Video, YouTuber Shivani Kumari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com