विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

नोएडा : दिल्ली पुलिस के सिपाही को बदमाशों ने लूटा

दिल्ली पुलिस में तैनात विवेक आर्य मंगलवार देर रात को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीआईपी मॉल के पास से गुजर रहे थे.

नोएडा :  दिल्ली पुलिस के सिपाही को बदमाशों ने लूटा
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की घटना.
  • बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को लूट लिया.
  • जीआईपी मॉल के पास बाइक सवार दो बदमाशोंं ने दिया घटना को अंजाम.
नोएडा-गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को लूट लिया. यहां जीआईपी मॉल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल व अन्य सामान लूट लिया. एएसपी अभिनंदन ने बताया, 'दिल्ली पुलिस में तैनात विवेक आर्य मंगलवार देर रात को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीआईपी मॉल के पास से गुजर रहे थे.

यह भी पढ़ें : मैनपुरी : बाथरूम में लटका मिला दारोगा का शव, अश्लील SMS भेजने के आरोप में हुआ था सस्पेंड

तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने उनके साथ हथियार के बल पर मारपीट करके उनकी मोटरसाइकिल व अन्य सामान लूट लिया.'

VIDEO : शिमला गैंगरेप मामले में 8 पुलिसवाले गिरफ़्तार​
उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई है. घटना के संबंध में सेक्टर-39 थाना के एसएचओ अजय कुमार ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना की जा रही है.

(इनपुट : आईएएनएस )
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com