विज्ञापन
This Article is From May 03, 2019

Cyclone Fani : तूफान 'फानी' के असर से यूपी में भी बिगड़ा मौसम, चक्रवात से चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी फानी नामक चक्रवात का घातक असर दिखा है. चार लोगों के मरने की खबर है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

Cyclone Fani : तूफान 'फानी' के असर से यूपी में भी बिगड़ा मौसम, चक्रवात से चार लोगों की मौत
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक रूप में किया गया है.
  • भीषण चक्रवात फानी का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखा
  • चंदौली जनपद में चक्रवात से चार लोगों की मौत
  • यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की सूचना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में भी  चक्रवात फानी(Cyclone Fani) का घातक असर दिखने लगा है. पूर्वांचल के जिलों में मौसम खराब होने की खबर है. चंदौली जिले में चक्रवात से चार लोगों के मरने की खबर है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई सूचना में कहा गया है- उत्तर प्रदेश के चंदौली में चक्रवात से चार लोगों की मृत्यु हो गई, जो कि काफी दुःखद है.मृतक के परिवारजनों के साथ हमारी पूरी संवेदना है.ईश्वर उन्हें इस बुरे वक्त में कठिनाइयों का सामना करने का साहस प्रदान करें. इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रदेश सरकार से पूछना शुरू किया कि क्या प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है? जान-माल की सुरक्षा के लिए सरकार के स्तर से उठाए गए कदमों की सूचना उपलब्ध कराने की उन्होंने मांग की.

यह भी पढ़ें- Cyclone Fani : तूफान से घबराएं नहीं इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान

देश के कई हिस्सों में फानी तूफान हुआ विनाशक
Fani Cyclone: चक्रवाती तूफान 'फानी' (Cyclone Fani) ओडिशा (Odisha) के पुरी तट तक पहुंच गया है.  जिससे कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. समुद्र के किनारे बसे मंदिर शहर पुरी में कई इलाके और अन्य जगहों में पानी भर गया है. राज्य के सभी तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है. कई पेड़ उखड़ गए और भुवनेश्वर समेत कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां तबाह हो गई हैं. चक्रवात फानी से सुरक्षा के इंतजामों में जुटी ओडिशा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है.

सरकार ने लोगों से शुक्रवार को घरों में ही रहने की सलाह दी है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. दूसरी तरफ, राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि तूफान के टकराने की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी. आपको बता दें कि वर्ष 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद साइक्लोन फानी अब तक का सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा है.

स्थापित हुआ कंट्रोल रूम, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

देश के कई हिस्सों में फानी चक्रवात के कहर से जनता को बचाने के लिए गृहमंत्रालय ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इसका हेल्पलाइन भी गृह मंत्रालय ने जारी किया है. जिसका नंबर है-1938

वीडियो- ओडिशा में फानी तूफान की दस्तक, तेज हवाएं और बारिश 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com