विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

UP: शामली में CRPF जवान का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला. इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा है.

UP: शामली में CRPF जवान का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा है
  • सीआरपीएफ का जवान राजीव छुट्टी पर था
  • पांच दिन पहले ही जिले के कांधला इलाके में अपने पैतृक निवास आया था
शामली:

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला. इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार सीआरपीएफ का जवान राजीव छुट्टी पर था और वह पांच दिन पहले ही जिले के कांधला इलाके में अपने पैतृक निवास आया था.

व्यक्ति ने प्रेमिका के भाई, दादी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘वह शनिवार की शाम एक पेड़ से लटके पाये गये. उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है.'' पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF Jawan, UP News In Hindi, Sucide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com