विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

नोएडा पुलिस ने मार गिराया 1 लाख का इनामी बदमाश, बरामद हुई एके-47

पुलिस के मुताबिक बीते गौतम बुद्ध नगर में बीते 72 घंटों में 5 एन्काउंटर हो चुके हैं.

नोएडा पुलिस ने मार गिराया 1 लाख का इनामी बदमाश, बरामद हुई एके-47
प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा: नोएडा के फेज-3 इलाके में आज सुबह पुलिस ने एन्काउंटर कर एक लाख के ईनामी बदमाश श्रवण को मार गिराया है. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक इंस्पेक्टर और दो सिपाही घायल हुए हैं. बदमाश के पास से एके-47 बरामद हुई है. हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है. बीती रात ही ग्रेटर नोएडा के दनकौर में भी लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी थी. 

इससे पहले कल गाजियाबाद में भी 2 एन्काउंटर हो चुके हैं. राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हुई थी जिसमें 1 बदमाश को गोली लगी और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था. मिली जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान पल्सर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी जिसमें कांस्टेबल सचिन गोली लगी थी. वहीं एक बदमाश को भी गोली लगी थी हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया.  पुलिस के मुताबिक बीते गौतम बुद्ध नगर में बीते 72 घंटों में 5 एन्काउंटर हो चुके हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com