विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

राज्यसभा चुनाव : यूपी में कांग्रेस बसपा प्रत्याशी का करेगी समर्थन, क्या बन रही है 2019 को लेकर नई तस्वीर

बसपा के पास 19 विधायक हैं. उसे अपने उम्मीदवार की जीत के लिए और 18 मतों की आवश्यकता होगी. बसपा ने भीमराव आंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है. 

राज्यसभा चुनाव : यूपी में कांग्रेस बसपा प्रत्याशी का करेगी समर्थन, क्या बन रही है 2019 को लेकर नई तस्वीर
यूपी में सपा और बसपा पहले ही तालमेल कर चुकी है
  • कांग्रेस विधायक दल में हुआ फैसला
  • राज्यसभा चुनाव में बीएसपी को समर्थन करेगी कांग्रेस
  • बीएसपी ने अंबेडकर को बनाया है प्रत्याशी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी चुनाव  में उत्तर प्रदेश से बसपा उम्मीदवार के समर्थन का फैसला किया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय सिंह लल्लू ने बताया कि आज सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और सलाह मशविरे के बाद तय किया गया कि हम चुनाव में बसपा उम्मीदवार को वोट देंगे. उन्होंने कहा, 'हमने सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ धर्म निरपेक्ष ताकतों से हाथ मिलाने का फैसला किया है. हमने बसपा उम्मीदवार को मत देना तय किया है.' 

वरिष्ठ नेताओं की जगह राज्यसभा टिकट मिलने के सवाल पर जया बच्चन का जवाब- मैं भी सीनियर हूं

लल्लू ने बताया कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को इस फैसले से अवगत कराया गया है और केन्द्रीय नेतृत्व ने इसका समर्थन किया है. बसपा के पास 19 विधायक हैं. उसे अपने उम्मीदवार की जीत के लिए और 18 मतों की आवश्यकता होगी. बसपा ने भीमराव आंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है. 

वीडियो : बीजेपी के सभी मंत्रियों को मिलेगा राज्यसभा का टिकट

सपा के पास 47 विधायक हैं और उसने जया बच्चन को प्रत्याशी बनाया है. जया बच्चन को आवश्यक मत पड़ने के बाद भी सपा के पास दस अतिरिक्त वोट बचेंगे. कांग्रेस के सात और रालोद का एक वोट जुड़ गया तो बसपा उम्मीदवार जीतने की स्थिति में होगा. राज्यसभा की दस सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी और यदि आवश्यकता हुई तो 23 मार्च को मतदान होगा.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com