विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2020

यूपी में छोटे कारोबारियों और कारीगरों की हालत खराब, ठोस पैकेज की जरूरत : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में शुरू हुए रोजगार अभियान की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि राज्य में छोटे कारोबारियों एवं कारीगरों की हालत बहुत खराब है. उन्होंने कहा कि इन्हें प्रचार नहीं, बल्कि आर्थिक मदद के ठोस पैकेज की जरूरत है.

यूपी में छोटे कारोबारियों और कारीगरों की हालत खराब, ठोस पैकेज की जरूरत : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.
  • छोटे उद्योगों को प्रचार की नहीं आर्थिक मदद की जरूरत
  • प्रियंका गांधी ने वाराणसी के बुनकर को लेकर ट्वीट किया
  • लॉकडाउन के दौरान बुनकरों का पूरा काम ठप हो गया.
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में शुरू हुए रोजगार अभियान की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि राज्य में छोटे कारोबारियों एवं कारीगरों की हालत बहुत खराब है. उन्होंने कहा कि इन्हें प्रचार नहीं, बल्कि आर्थिक मदद के ठोस पैकेज की जरूरत है. उन्होंने वाराणसी में बुनकरों के आर्थिक संकट का सामना करने से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया.

ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘उप्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को बुलाकर एक आयोजन कर बताया कि छोटे और मझोले उद्योगों में लाखों रोजगार मिल रहे हैं,लेकिन हकीकत देखिए. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के बुनकर जो वाराणसी की शान हैं, आज गहने और घर गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर हैं.'

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान बुनकरों का पूरा काम ठप हो गया. छोटे व्यवसायियों और कारीगरों की हालत बहुत खराब है. हवाई प्रचार नहीं, आर्थिक मदद का ठोस पैकेज ही इन्हें इस तंगहाली से निकाल सकता है.'

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत शुक्रवार को 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह 'आपदा' को 'अवसर' में बदला गया, देश के अन्य राज्यों को भी इस योजना से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.

VIDEO: देश प्रदेश: यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- फिजूल की धमकियां न दे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Attacks UP Government, Priyanka Gandhi, UP Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com