लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है. 'हर घर तिरंगा' महा-अभियान में उत्साह और उमंग के साथ सहभागी बने सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने के महायज्ञ की आज पूर्णाहुति हो रही है.
यूपी के लोगों के नाम लिखी पाती में सीएम ने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं, तभी असंभव लक्ष्य भी सिद्ध होते हैं. युवाओं की ऊर्जा केवल अपना भविष्य नहीं, समाज और राष्ट्र का भविष्य भी बनाए. सीएम ने कहा कि किशोरावस्था और युवावस्था जीवन का स्वर्णिम दौर है. युवावस्था में व्यक्तित्व का निर्माण और कुछ कर गुजरने की लालसा होती है. भारत का गौरवशाली इतिहास युवाओं के प्रेरणादायी उदाहरणों से भरा है.
सीएम योगी ने कहा, आदि शंकराचार्य ने अल्पायु में भारत की आध्यात्मिक चेतना को एक सूत्र में पिरोया है. स्वामी विवेकानंद ने युवावस्था में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश दुनिया तक पहुंचाया. उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन संकल्प और सामर्थ्य बड़ा होना चाहिए.
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 17, 2026
उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने के महायज्ञ की आज पूर्णाहुति हो रही है। 'हर घर तिरंगा' महा-अभियान में उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागी बने आप सभी प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए… pic.twitter.com/Xrs9namt6O
'अवसरों का लाभ उठाएं किशोर और युवा'
सीएम योगी ने लिखा, ''जब मैं 26 साल की अवस्था में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुआ और सार्वजनिक जीवन का व्रत लिया, तब से अब तक मेरे सामने भी राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के यहीं आदर्श सर्वोपरि रहे हैं. आज प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर प्रदान कर रही है. विगत साढ़े 9 सालों में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध कराए गए हैं. आवश्यकता है कि किशोर एवं युवा इन अवसरों का लाभ उठाएं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं