विज्ञापन

एशियाड से पहले भारतीय एथलीटों का धमाकेदार प्रदर्शन, रोहित यादव ने जैवलिन में गाड़ दिया झंडा, पैसों की हुई छप्परफाड़ बारिश

इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज 2026 में भारतीय एथलीटों का जलवा देखने को मिला है. मुकाबले के दौरान रोहित यादव ने भाल फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.

एशियाड से पहले भारतीय एथलीटों का धमाकेदार प्रदर्शन, रोहित यादव ने जैवलिन में गाड़ दिया झंडा, पैसों की हुई छप्परफाड़ बारिश
रोहित यादव

एशियन गेम्स 2026 के आगाज होने से नौ दिन पहले राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज 2026 में भारतीय एथलीटों का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है. भाला फेंक प्रतियोगिता में रोहित यादव, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले, महिलाओं के लॉन्ग जंप में एंसी सोजन और 100 मीटर स्प्रिंट में अनिमेष कुजूर पहले नंबर पर रहे. 65 लाख के इस इनामी वाले प्रतियोगिता में सभी टॉपर्स लखपति बन गए हैं. छठे नंबर से लेकर पहले स्थान तक आने वाले सभी एथलीटो को 10 हजार से लेकर 15 हजार, 20 हजार, 25 हजार, 50 हजार और एक लाख की इनामी रकम हासिल हुई है. 

एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में रोहित यादव ने हासिल किया पहला स्थान 

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव ने एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में पहला स्थान हासिल किया. चोट और सर्जरी के बाद वापसी करते हुए रोहित यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा. मुकाबले के दौरान उन्होंने 81.10 मीटर दूर भाला फेंकते हुए हर किसी चौंका दिया. दूसरे स्थान पर मनोज कुमार जे रहे. उन्होंने 80.73 मीटर दूर भाला फेंका. तीसरे स्थान पर यशवीर सिंह का नाम आता है. यशवीर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 80.40 मीटर का रहा. 

एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी भाला फेंक खिलाड़ी

81.10 मीटर - रोहित यादव - उत्तर प्रदेश
80.73 मीटर - मनोज कुमार जे - तमिलनाडु
80.40 मीटर - यशवीर सिंह - राजस्थान 
79.14 मीटर - आनंद सिंह - उत्तर प्रदेश
77.43 मीटर - विपुल यादव - राजस्थान
75.10 मीटर - अर्शदीप सिंह - पंजाब सिंह 
70.06 मीटर - प्रमोद - हरियाणा 

एंसी सोजन ने कही दिल की बात

महिलाओं की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में एंसी सोजन और शैली सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. एंसी सोजन ने 6.76 मीटर लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया. वहीं शैली सिंह 6.75 मीटर छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर रहीं. जीत के बाद एंसी सोजन ने NDTV के सवांदाता विमल मोहन से बात करते हुए कहा, 'एशियाड से पहले यह हमारा आखिरी कॉम्पिटिशन है. अपने जंप से मैं बेहद खुश हूं.मुझे उम्मीद थी कि दर्शक थोड़ा और जोश में दिखेंगे और हमारा हौसला बढ़ाएंगे, लेकिन कोई बात नहीं. अब एशियाड में और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.'

पुरुष 

100 मीटर स्प्रिंट - अनिमेष कुजूर - 10.21 सेकेंड 
200 मीटर स्प्रिंट - अनिमेष कुजूर - 20.59 सेकेंड 
400 मीटर स्प्रिंट - विशाल टीके - 45.36 सेकेंड 
800 मीटर स्प्रिंट - मोहम्मद अफसल पी - 1:46.40
1500 मीटर स्प्रिंट - राहुल बलोदा - 3:39.89
3000 मीटर स्टीपलचेज - अविनाश साबले - 8:32.39
110 मीटर हर्डल्स - कृषिक मंजुनाथ - 13.65
400 मीटर हर्डल्स - संतोष कुमार टी - 50.08
आदर्श राम - 2.18 मीटर (हाई जंप)
मोहम्मद अत्ता साजिद - 8.01 मीटर (लॉन्ग जंप)
कार्तिक उन्नीकृष्णन - 16.43 मीटर (ट्रिपल जंप)
देव कुमार मीना- 5.40 मीटर (पोल वॉल्ट)
ताजिंदरपाल सिंह तूर - 20.64 मीटर (शॉट पुट)
निर्भय चौधरी - 71.02 मीटर (हैमर थ्रो)
रोहित यादव - 81.10 मीटर (जैवलिन) 

महिला 

100 मीटर स्प्रिंट - हरिता भद्रा - 11.22 सेकेंड 
400 मीटर स्प्रिंट - ऐश्वर्या मिश्रा -  52.51 सेकेंड 
800 मीटर स्प्रिंट - लिली दास -  2:03.41 
1500 मीटर स्प्रिंट - थोता संकीर्तना - 4:37.95
3000 मीटर स्टीपलचेज - पारुल चौधरी - 9:22.49
100 मीटर हर्डल्स - नंदिनी कोंगन - 13.30 
400 मीटर हर्डल्स - अनु राघवन - 57.23
पूजा सिंह - 1.81 मीटर (हाई जंप)
एंसी सोजन - 6.76 मीटर (लॉन्ग जंप)
आई.आशा इलंगो - 13.76 मीटर (ट्रिपल जंप)
नितिका अनुप अकारे - 4.10 मीटर (पोल वॉल्ट)
मनप्रीत कौर- 17.19 मीटर (शॉट पुट)
तान्या चौधरी - 68.35 मीटर (हैमर थ्रो)
सीमा कालीरमन - 56.52 मीटर (डिस्कस थ्रो)
अनु रानी - 57.50 मीटर (जैवलिन) 

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी का संन्यास पर खुलासा, फाइनल के दो दिन बाद लिखा था रिटायरमेंट लेटर, लेकिन इस वजह से टाला फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com