CM Yogi Adityanath Slams Samajwadi Party Over UP Power Crisis: उत्तर प्रदेश में बिजली संकट की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- पूरी बिजली दी जा रही है. अगर, पावर स्टेशन पर ही शटडाउन हो रहा है तो उसके लिए विभाग को मौका भी देना चाहिए. विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहा है. मैंने स्वयं भी इसकी समीक्षा बैठक ली है. लेकिन, यह जिम्मेदारी केवल पावर कॉरपोरेशन की नहीं, हर नागरिक की बनती है कि वह इस समय पावर कॉरपोरेशन के साथ खड़े होकर के संकट का सामना करने में उनका सहयोग करे. ये हमारा नागरिक दायित्व भी बनता है.
सीएम बोले. कभी दिन तो कभी रात में आती थी बिजली
सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा- याद करिए, ऊर्जा संकट पर उंगली कौन उठा रहे हैं? जिनके समय में बिजली के तार पर लोग कपड़े सुखाते थे, ये उनकी सच्चाई है. समाजवादी पार्टी के समय में बिजली नहीं आती थी, उस समय ये लोग क्या करते थे? किसी भी जिले में बिजली देनी हो तो एक सप्ताह रात्रि के लिए बिजली आती थी, दूसरे सप्ताह दूसरे जिले में आती थी. कभी दिन में तो कभी रात्रि में.
गर्मी की छुट्टियों पर CM योगी ने बच्चों को लिखा खास पत्र, सीख और संस्कार पर दिया जोर
हम गमला लगाते हैं, कोई कार से ले जाता है
दरअसल, सीएम योगी ने मंगलवार 26 मई को लखनऊ नगर निगम की ₹413 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने कई विकासकार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान मत पहुंचाइए, नहीं तो होता क्या है? हम गमला लगाते हैं, कोई कार से आता है और गमला उठाके चला जाता है, सोचिए कार से.
ढाई करोड़ की कार से चुराया 45 रुपये का गमला
सीएम योगी ने कहा- लखनऊ में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. उससे हम देखते रहते हैं. गमले चोरी का वीडियो देखा, महंगी कार थी, ढाई करोड़ की. उससे 45 रुपये का गमला चोरी किया. ये चोरी का एक नया मॉडल है. कार में जितना तेल लगा और जितना प्रयास किया उतने में 45 रुपये में एक नया गमला लेकर के अपने घर में लगा सकते थे. सम्मान भी रहता और शहर भी अच्छा दिखता. एक बार तो केरे मन में आया था कि उसकी फोटो चौराहे पर लगवा दूं.
नए भारत को गढ़ा..बतौर पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे, CM योगी आदित्यनाथ का खास संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं