कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज रात भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे. मेंस के जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. अगर आप इस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते, तो जान लीजिए कि भारत में इसे टीवी और मोबाइल पर फ्री या लाइव कहां और कैसे देखा जा सकता है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुषों के जैवलिन थ्रो का फाइनल 31 जुलाई (भारत में 1 अगस्त की रात) खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 12:45 बजे शुरू होने की उम्मीद है.
जैवलिन थ्रो फाइनल लाइव कहां देखें?
भारत में जैवलिन थ्रो फाइनल का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
क्या फ्री में देख सकते हैं?
अगर आपके पास SonyLIV का एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, तो आप ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं. कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ SonyLIV का एक्सेस भी देती हैं. ऐसे प्लान लेने वाले यूजर्स बिना अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदे मुकाबला देख सकते हैं. इसके अलावा भारतीय दर्शक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चुनिंदा मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इसे मुफ्त में देखने के मुख्य साधन टीवी पर डीडी फ्री डिश है
आज एक साथ तीन भारतीय फाइनल में
क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो कर पांचवें स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाई. इसके अलावा रोहित यादव (78.37 मीटर) नौवें और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) 10वें स्थान पर रहे. तेज हवाओं और ठंडे मौसम के कारण कोई भी खिलाड़ी 84 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क तक नहीं पहुंच सका.
आज 12 एथलीट पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में कुल 12 एथलीट पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे. भारत की उम्मीदें नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह पर टिकी होंगी, जबकि उनके सामने श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे, पाकिस्तान के अरशद नदीम, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, इंग्लैंड के बेन ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया के कैमरून मैकएंटायर, , दक्षिण अफ्रीका के डॉव स्मिट, बहामास के कीशॉन स्ट्राचन, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट और नाइजीरिया के चिनचेरेम न्नामदी जैसी मजबूत चुनौती होगी. ऐसे में फाइनल में गोल्ड मेडल की जंग बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ेंं- नीरज के खिलाफ फाइनल से पहले दुआ मांग रहे अरशद नदीम, पाकिस्तानी आवाम को भेजा खास संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं