पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में 12 साल की बच्ची छह दिनों से गायब थी. बच्ची का शव मंगलवार शाम को गांव में एक घर के पास गड्ढे में दफनाया हुआ मिला है. आरोपी को बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी का नाम हरेंद्र है. वह दिल्ली में मजदूरी करता था और जिस शाम को बच्ची गायब हुई, उस दिन वह घर पर ही था.
बुलंदशहर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को मीडिया से कहा, 'ऐसा लगता है कि बच्ची की हत्या की गई है. यौन शोषण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. हम कठोर कार्रवाई करेंगे.'
अलीगढ़ में चारा काटने के लिए खेत में गई 17 साल की लड़की की हत्या
बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने परिवारवालों के साथ 25 फरवरी की शाम को खेतों में काम कर रही थी. जब उसे प्यास लगी तो उसने घरवालों को कहा कि वह पानी पीने के लिए घर जा रही है.
बुलंदशहर पुलिस प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया, 'परिजनों ने 28 फरवरी को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. वह अपनी मां और दो बहनों के साथ खेतों में काम कर रही थी. खेत उस घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे, जहां उसका शव बरामद हुआ है.'
यूपी: युवती को अगवा करके गैंगरेप, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तीन दरिंदों को किया अरेस्ट
साथ ही सिंह ने कहा, 'वह घर पर पानी पीने के लिए गई थे. लेकिन जब वह नहीं लौटी तो उसकी बहन उसे बुलाने के लिए गई. लेकिन वह वहां नहीं मिली. उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई.'
पुलिस अधिकारी ने साथ ही कहा, 'शाम को वो उसी जग पहुंचे तो देखा वहां पर एक शराब में धुत शख्स मौजूद था, लेकिन बच्ची नहीं मिली. घरवाले 28 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले 2-3 दिन तक ढूंढ़ते रहे.'
उन्होंने बताया, 'आज स्थानीय लोगों ने जब पुलिस के साथ बच्ची को ढूंढ़ना शुरू किया तो उन्होंने एक घर के अंदर एक निशान देखा, जहां एक गड्ढा खोदा हुआ था. जब उसे खोदा गया तो उसमें बच्ची का शव मिला. हम अभी बाकी की जांच कर रहे हैं.'
Video : लखनऊ फायरिंग: BJP सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई थी गोली, साले ने कबूला जुर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं