विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

उत्तर प्रदेश : पेपर खराब होने पर बीएससी सेकंड ईयर के छात्र ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद के नगला किला निवासी छात्र बबलेश (20 साल) एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था.

उत्तर प्रदेश : पेपर खराब होने पर बीएससी सेकंड ईयर के छात्र ने की आत्महत्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पेपर खराब होने से परेशान बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद के नगला किला निवासी छात्र बबलेश (20 साल) एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था. परिजनों का कहना है कि पेपर खराब होने से वह कुछ दिन से अवसाद में था. उसे लोगों ने समझाया लेकिन वह परेशान था. बताते हैं कि शनिवार को जब परिवार के लोगों ने उसके देरी से उठने पर कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

VIDEO : बक्सर के डीएम ने ट्रेन के सामने कूद कर दी ज़ान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com