विज्ञापन

थार से आए जीजा ने साले को मार दी गोली, पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से था गुस्‍सा, घटना CCTV कैमरे में कैद

यूपी के रामपुर में दबंग जीजा ने पत्नी को ससुराल न भेजने से नाराज होकर साले को गोली मार दी. साले के पैर में गोली लगी है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

उत्तर प्रदेश के रामपुर ज‍िले में स्वार थाना क्षेत्र में एक जीजा की अपने ही सगे साले पर दबंगई देखने को मिली. पहले तो जीजा ने साले को फोन पर धमकाया और फिर सीधे थार लेकर मौके पर पहुंच गया, जहां पर सारी हदें पार करते हुए दबंग ने गोलियां चला दी. इस घटना में साला गोली लगने से घायल हो गया, लेकि‍न आसपास के लोगों ने हमलावर की जमकर कुटाई भी कर डाली. हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दबंग जीजा की तलाश शुरू कर दी है, वहीं घायल साले का अस्पताल में इलाज जारी है. 

इस मामले में घायल और पीड़ित जीशान अली ने बताया, ''हमारा वह बहनोई लगता है. 3 महीने पहले उसने बहन को मारकर घर से निकाल दिया था. बहन अपनी याददाश्त भी खो चुकी थी, मेंटली उसे टॉर्चर किया है. अभी उसका ट्रीटमेंट चल रहा है. अब बहनोई प्रेशर बना रहे थे कि बहन को घर भेजो. पहले भी बात हुई थी तो हमने कहा था कि हम अभी नहीं भेजेंगे, पहले अपनी बहन का ट्रीटमेंट करवाएंगे.

जीजा बोला- तुझे गोली मार दूंगा 

झुंझलाहट में बहनोई ने हमें फोन किया और गाली-गलौज करने लगे. बोले, मैं तुझे गोली मारूंगा. इसके बाद जब प‍िताजी ने उन्‍हें कॉल क‍िया तो तो उनसे भी गाली-गलौज की. इसके बाद मैंने कहा, ''तू आजा और हमारे गोली मार दे.''  

साले के पैर में लगी गोली 

साले ने बताया क‍ि बहनोई अपनी थार रॉक से आए और केबिन में टक्‍कर मार दी.  इसके बाद अपनी पिस्टल से गोली चला दी, एक गोली मेरे पैर में लग गई. सूचना पर पुल‍िस भी मौके पर पहुंच गई. साले ने बहनोई की पिस्‍टल छीन ली और पुलिस को सौंप दी. 

पुल‍िस ने दर्ज कि‍या केस 


इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया क‍ि थाना स्वार अंतर्गत फायर‍िंग की एक सूचना म‍िली थी. जांच की गई तो पता चला एक जीजा और साले के बीच पारिवारिक विवाद था, उसी में जीजा ने अपने ससुर की दुकान पर गाड़ी लेकर घुस गया और फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली उसके साले को लगी है, जिसमे साले को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्‍द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी।
 

लेखक के बारे में
img
तमकीन फयैज
रिपोर्टर
Tamkeen Faiyaz और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rampur News, Rampur, UP News, UP Crime News, Caught On Camera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com