विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2021

उत्तर प्रदेश : BJP सांसद ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- KGMU में बेड खाली लेकिन कोविड मरीजों को नहीं दे रहे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से BJP सांसद कौशल किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखा है.

उत्तर प्रदेश : BJP सांसद ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- KGMU में बेड खाली लेकिन कोविड मरीजों को नहीं दे रहे
कौशल किशोर मोहनलालगंज से BJP सांसद हैं. (फाइल फोटो)
  • मोहनलालगंज से BJP सांसद हैं कौशल किशोर
  • किशोर ने CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
  • पत्र में KGMU में अव्यवस्थाओं का किया जिक्र
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से BJP सांसद कौशल किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिख आरोप लगाया है कि लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में बेड होने के बावजूद कोविड मरीजों को नहीं दिया जा रहा है. इसके दोषी लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए. कौशल किशोर ने खत में लिखा है कि...

1- KGMU के रेस्पिरेटरी मेडिसन विभाग में लाखों की लागत से 100 से ज्यादा ऑक्सीजन बेड और 6 ICU बेड हैं लेकिन यह खाली पड़े हैं. इनपरर मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं.

2- पूरे KGMU के कोविड अस्पताल बन जाने से दूसरे विभागों में भी तमाम बेड खाली पड़े हैं, जिन्हें नहीं दिया जा रहा है.

3- लखनऊ के सरकारी बलरामपुर अस्पताल में भी 20 वेंटिलेटर हैं, जिनमें 5 काम करते हैं जबकि सरकार ने बलरामपुर अस्पताल के लिए करोड़ों रुपये जारी किए हैं.

4- अगर 6 घंटे से ज्यादा इन दोनों अस्पतालों में बेड खाली रहते हैं और मरीज बिना इलाज के मर जाए तो जिम्मेदार पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो.

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कोविड के मौजूदा हालात में अस्पतालों में श्रम शक्ति बढ़ाने की जरूरत के मद्देनजर सेवानिवृत्त चिकित्सकों और अर्ध चिकित्साकर्मियों की सेवाएं ली जा सकती हैं.

VIDEO: नहीं टला है कोरोना का खतरा, लापरवाही से बढ़ेगी मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MP Kaushal Kishor, CM Yogi Adityanath, KGMU Lucknow, Covid 19, Coronavirus Up
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com