विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2016

भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध : अमित शाह

भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध : अमित शाह
अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
  • कहा, भारतीय जनता पार्टी का रुख साफ
  • अदालत या सर्वसम्मति से ही फैसला होगा
  • सुब्रहमण्यम स्वामी के बयान पर टिप्पणी से इनकार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध है.

शाह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘भाजपा का रुख साफ है. मामला अदालत में है. या तो अदालत के फैसले या सर्वसम्मति से ही फैसला होगा.’’ उन्होंने कहा कि जहां तक मंदिर निर्माण का प्रश्न है, भाजपा मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

जब मंदिर निर्माण को लेकर सुब्रहमण्यम स्वामी के बयान पर सवाल हुआ तो शाह बोले कि स्वामी ने जो कहा है, वह उनका बयान है और इस पर वह कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अयोध्या, राम मंदिर, उत्तर प्रदेश, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, BJP President Amit Shah, Ram Mandir, UP, Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com