बदायूं: मुस्लिम समाज से आने वाली हिरा नाजमी ने अतुल कुमार के साथ खाटू श्याम मंदिर में शादी कर ली. दोनों एक दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे. दोनों के परिवारों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर एक दूसरे से जान का खतरा बताया. मामला पुलिस तक पहुंचा, दोनों परिवारों के सामने हिरा नाजमी ने प्रेमी अतुल के साथ रहने की जिद कर दी. बहुत देर तक समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो हिरा का परिवार उसे छोड़कर चला गया. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली.
दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रंसग

प्यार के बाद शादी, एक दूसरे के हो गए हिरा और अतुल.
हिरा का परिवार थाने में छोड़कर चला गया
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने दोनों परिवारों को साथ बैठाकर बातचीत की. इस दौरान हिरा ने बताया कि वह और अतुल एक दूसरे से प्यार करते हैं. दोनों शादी कर साथ रहना चाहते हैं. दोनों परिवारों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे. हिरा ने परिवार की बता नहीं मानी तो वे उसे थाने में ही छोड़कर चले गए.
दोनों ने खाटू श्याम मंदिर में की शादी
इसके बाद हिरा और अतुल ने शादी करने का फैसला लिया. दोनों ने उसावां स्थित खाटू श्याम मंदिर में बजरंग दल की मौजूदगी में एक दूसरे को माला पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर शादी की. हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के बाद हिरा ने अपना नाम हिमांशी रख लिया.
ये भी पढ़ें- धर्म अलग, दिल एक... UP की मुस्लिम लड़की को राजस्थान की हिंदू युवती से प्यार, कैसे परवान चढ़ा समलैंगिक रिश्ता
हिरा और अतुल क्या बोले?
ये भी पढ़ें- फेसबुक पर प्यार के बाद लड़के से शादी करने 100 KM दूर पहुंची नाबालिग लड़की, पहले से कर चुकी है 2 शादियां
उसावां थाना पुलिस ने क्या कहा?
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, जिस पर दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था. युवक और युवती भी वहां पहुंचे थे. युवती ने बताया कि वह इंटर में पढ़ाई कर रही है और बालिग है. वह युवक के साथ ही रहना चाहती है. युवती की जिद पर परिवार वाले उसे थाने में ही छोड़कर चले गए, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली.
ये भी पढ़ें- हिंदू लड़के से शादी के बाद मुस्लिम लड़की ने बताई क्या-क्या सच्चाई ? वायरल हुआ Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं