विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोर लवकुश मिश्रा के 1 करोड़ के घर पर चलेगा बुलडोजर! अथॉरिटी ने भेजा नोटिस

जांच में पता चला है कि लवकुश मिश्रा ने ये जमीन राम मंदिर में काम करने के दौरान ही खरीदी थी. रजिस्ट्री में जमीन की कीमत 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी जबकि वर्तमान में इसकी असली कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है. 

राम मंदिर चढ़ावा चोर लवकुश मिश्रा के 1 करोड़ के घर पर चलेगा बुलडोजर! अथॉरिटी ने भेजा नोटिस
आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस
  • अयोध्या अथॉरिटी ने लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान को लेकर उसकी पत्नी को नोटिस जारी किया है
  • लवकुश मिश्रा की पत्नी को एक हफ्ते के भीतर मकान के नक्शे और कागजात अयोध्या विकास प्राधिकरण को जमा कराने होंगे
  • यदि एक हफ्ते में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो प्राधिकरण अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर सकता है
लखनऊ:

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राम मंदिर में 17 हजार की नौतरी करने वाले आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर जल्द कार्रवाई हो सकती है. अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लवकुश मिश्रा के सोहावल तहसील में बन रहे मकान को लेकर उसकी पत्नी को नोटिस भेजा है. नोटिस में मकान के तय मानक से अलग तरीके से बनाने को लेकर कार्रवाई की बात कही गई है.

लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस

 लवकुश मिश्रा के परिजनों को एक हफ्ते के भीतर एडीए को इस नोटिस का जवाब देना होगा. लवकुश ने सोहावल में ये जमीन पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम से खरीदी थी. अगर एक हफ्ते में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो अयोध्या विकास प्राधिकरण इस पर कार्रवाई कर सकती है. चोरी के आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चल सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल अथॉरिटी के अधिकारी निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण करने पहुंचे थे तो पता चला कि इमारत का काम तय नियमों के मुताबिक नहीं चल रहा है. प्रशासन के नियमों की अनदेखी हो रही है. इसके बाद एक्शन लेते हुए उसकी पत्नी को प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

मकान बनाने में नियमों की अनदेखी

लवकुश की पत्नी से पूछा गया है कि मकान बनाने के लिए क्या उसने कोई नक्शा पास कराया था. अगर नक्शा बनवाया गया है तो उसके पूरे कागज एक हफ्ते में अथॉरिटी के पास जमा कराए जाएं. अगर समय पर कागज नहीं दिखाए तो अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा सकता है. जांच में पता चला है कि लवकुश मिश्रा ने ये जमीन राम मंदिर में काम करने के दौरान ही खरीदी थी. रजिस्ट्री में जमीन की कीमत 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी जबकि वर्तमान में इसकी असली कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है. 

लवकुश की बढ़ी मुसीबत

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, करूणेश पांडेय, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष कुमार यादव समेत आठ लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं. पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है. अब लवकुश की संपत्ति भी जांच के घेरे में आ गई है. 

ये भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अविनाश शुक्ला से लेकर टिन्नू तक पुलिस को किसके पास से क्या मिला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir Donation Scam, Ram Mandir Donation Row, Ram Mandir Donation Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com