विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

यूपी में भगवा हुई अांबेडकर की मूर्ति, विरोध के बाद दोबारा किया गया नीला

बदायूं में अांबेडकर की मूर्ति को सरकार ने फिर से बनवा दिया है. हालांकि नई मूर्ति की पोशाक पर भगवा रंग कर दिये जाने से उपजे विवाद के बाद इसे अब नीले रंग में रंग दिया गया है.

यूपी में भगवा हुई अांबेडकर की मूर्ति, विरोध के बाद दोबारा किया गया नीला
भगवा रंग किए जाने से उपजे विवाद के बाद मूर्ति को नीले रंग में रंग दिया गया है.
  • बदायूं में दलित बंद के बाद तोड़ी गई थी मूर्ति
  • मूर्ति की पोशाक भगवा रंग किए जाने से हुआ था विवाद
  • विवाद के बाद इसे अब नीले रंग में रंग दिया गया है
बदायूं: बदायूं में दलित बंद के बाद तोड़ी गई अांबेडकर की मूर्ति को सरकार ने फिर से बनवा दिया है. हालांकि नई मूर्ति की पोशाक पर भगवा रंग कर दिये जाने से उपजे विवाद के बाद इसे अब नीले रंग में रंग दिया गया है. गौरतलब है कि कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में स्थित डॉ. अांबेडकर की प्रतिमा 7 अप्रैल को खंडित कर दी गई थी. इसके बाद आगरा से नई मूर्ति लाकर लगाई गई, लेकिन नई मूर्ति की पोशाक भगवा रंग की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

यह भी पढ़ें : डॉ अंबेडकर के नाम में बदलाव पर बीजेपी की सांसद सावित्री बाई फुले हुईं नाराज

उपजिलाधिकारी सदर पारसनाथ मौर्य ने बताया कि आगरा में बाबा साहब की जो मूर्ति प्रशासन द्वारा पसंद की गई थी उसकी लम्बाई मात्र साढ़े तीन फुट थी, जिसे लोगों द्वारा नापसंद कर दिया गया था. इसके अतिरिक्त जो मूर्ति थीं वह भी कमेटी के लोगों को पसंद नही आईं. बाद में भगवा रंग की बाबा साहब की पांच फुट की मूर्ति सभी लोगों को पसंद आ गई थी.
 
ambedkar statue blue up twitter
विवाद बढ़ने के बाद अांबेडकर की मूर्ति को दोबारा नीले रंग में रंग दिया गया है.

भगवा रंग के सवाल पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि कमेटी के लोग नीला रंग भी साथ लेकर आए थे, लेकिन बिना रंग बदले ही मूर्ति स्थापित कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि अब सभी लोगों से विचार-विमर्श के बाद मूर्ति की पोशाक का रंग पुनः नीला करा दिया गया है.


VIDEO : बंदायू में भगवा रंग से रंगी आंबेडकर की मूर्ति 


अंबेडकर सुरक्षा समिति के सदस्य कालीचरण ने बताया कि मूर्ति के रंग को लेकर हम लोग सहमत नहीं थे किन्तु एसडीएम, तहसीलदार पुलिस क्षेत्राधिकारी और बसपा जिलाध्यक्ष ने यह कहकर प्रतिमा लगवा दी कि इसका रंग बदलवा देंगे. भगवा रंग की मूर्ति के चर्चाओं में आने के बाद इस पर पुनः नीला रंग करवा दिया गया है.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambedkar Statue Painted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com