विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2020

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर अफीफउल्लाह खान ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के प्रॉक्टर प्रोफेसर अफीफउल्लाह खान (Afifullah Khan) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर अफीफउल्लाह खान ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र CAA का विरोध कर रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर का इस्तीफा
  • व्यक्तिगत कारणों को बताई इस्तीफे की वजह
  • प्रोफेसर वसीम अली को बनाया गया नया प्रॉक्टर
अलीगढ़:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के प्रॉक्टर प्रोफेसर अफीफउल्लाह खान (Afifullah Khan) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे स्वीकार करते हुए मंगलवार को विधि विभाग के प्रोफेसर वसीम अली को यूनिवर्सिटी का नया प्रॉक्टर बनाया गया. प्रॉक्टर के रूप में उनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए होगा. अफीफउल्लाह ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से और व्यस्तताओं के चलते इस्तीफा दिया है. इसके ज्यादा कुछ नहीं है.

बताते चलें कि पिछले साल 15 दिसंबर को AMU में हुए बवाल की घटना और कैंपस में पुलिस के प्रवेश को लेकर छात्रों का आक्रामक रुख बना हुआ था. वह प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग करते रहे. कुछ दिनों पहले बाब ए सैयद धरना स्थल पर प्रॉक्टर टीम को जूता दिखाने और अभद्रता जैसी घटनाएं भी हुईं. बताया जा रहा है कि इसी कारण से प्रो. अफीफउल्लाह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया. संयुक्त रजिस्ट्रार मिनहाज ए. खान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

CAA के विरोध में इस्तीफा देने वाले IPS अफसर अब्दुर रहमान को अलीगढ़ में दाखिल होने से रोका

संयुक्त रजिस्ट्रार ने कहा है कि नए प्रॉक्टर का लंबा अनुभव यूनिवर्सिटी की शांति स्थापना में सहयोग करेगा. नए प्रॉक्टर बनाए गए प्रो. मो. वसीम अली एएमयू कोर्ट, एकेडमिक काउंसिल, विधि विभाग और वीमेंस स्टडी सेंटर, बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य रहे हैं. वह प्रशासनिक मामलों का लंबा अनुभव रखते हैं. AMU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा, 'यह हमारी जंग की शुरुआती जीत है. 15 दिसंबर को AMU पर हमला हुआ था. अभी कई लोग कतार में हैं.'

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : CAA के खिलाफ AMU के डॉक्टरों ने निकाला कोट मार्च

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh Muslim University, AMU Proctor Afifullah Khan, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com