विज्ञापन

UP Special TET 2026 का रिजल्ट 17 दिन में जारी, 59 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में फेल; ऐसे डाउनलोड करें प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी परिणाम जारी कर दिया है. 93,681 अभ्यर्थियों में 38,902 सफल हुए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट और प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Special TET 2026 का रिजल्ट 17 दिन में जारी, 59 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में फेल; ऐसे डाउनलोड करें प्रमाण पत्र
UP Special TET Result 2026: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर का परिणाम घोषित, यहां देखें पूरी डिटेल
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर के लिए आयोजित स्पेशल टीईटी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 20 नवंबर की देर रात परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इस परीक्षा में कुल 93,681 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 38,902 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. वहीं 54,779 अभ्यर्थी असफल रहे हैं. आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए हैं, जिन्हें ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है.

रिकॉर्ड 17 दिन में जारी हुआ परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार और उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किया गया है. स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में आयोजित कराई गई थी. इसके बाद 5 नवंबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और 12 नवंबर तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं.

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का परिणाम घोषित

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का परिणाम घोषित
Photo Credit: UPESSC

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर इतने अभ्यर्थी सफल

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें से 15,159 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए, जबकि 35,507 अभ्यर्थी परीक्षा में असफल रहे. कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इसमें 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि 19,272 उम्मीदवारों को असफल घोषित किया गया है.

प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम भी जारी

स्पेशल टीईटी के साथ आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया है. अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में लंबित विशेष अपील पर 20 नवंबर को पारित आदेश के अनुपालन में एक पद को रोकते हुए 110 चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया गया है. प्राचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की गई थी. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर तथा 17 नवंबर को कराए गए थे.

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट और प्रमाण पत्र?

अभ्यर्थी अपना परिणाम और प्रमाण पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर स्कोर कार्ड और प्रमाण पत्र दिखाई देगा.
  • पीडीएफ डाउनलोड कर सर्टिफिकेट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें : कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 नियम, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Special TET 2026, Upessc, Teacher Eligibility Test Result, Up Teacher News, Result Download
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com